{"_id":"6872a67ef853fb0a65045bb5","slug":"santkabirnagar-news-one-tree-in-the-name-of-mother-is-an-emotional-initiative-related-to-nature-and-maternal-debt-subhash-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-135446-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकृति और मातृ ऋण से जुड़ी भावनात्मक पहल है एक पेड़ मां के नाम : सुभाष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकृति और मातृ ऋण से जुड़ी भावनात्मक पहल है एक पेड़ मां के नाम : सुभाष
Sat, 12 Jul 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 12 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
मगहर। नगर पंचायत मगहर के कबीर चौरा परिसर में शनिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री और एमएलसी सुभाष यदुवंश ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उपस्थित जनों ने पौधों की सुरक्षा और संरक्षा का संकल्प लिया।
एमएलसी सुभाष यदुवंश ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम केवल एक अभियान ही नहीं, बल्कि यह प्रकृति और मातृ ऋण से जुड़ी भावनात्मक पहल है। पेड़ हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाने और उसका पालन-पोषण करने की अपील की। इस दौरान सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधों की सुरक्षा का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचने का भी संकल्प लिया।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा श्रीवास्तव, चेयरमैन प्रतिनिधि नुरूजम्मा अंसारी, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्र, गौरव निषाद, आदित्य यादव, अत्रेश श्रीवास्तव आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।