{"_id":"69b05bb5d822e716a800539e","slug":"electricity-workers-protested-against-privatization-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-147252-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
निजीकरण के विरोध में धरना देते बिजली कर्मी-स्रोत बिजली कर्मी
संतकबीरनगर। इलेक्ट्रिसिटी संशोधन बिल के विरोध में मंगलवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने कहा कि यह बिल कर्मचारी, किसान और उपभोक्ता विरोधी है। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक इंजीनियर मुकेश गुप्ता ने कहा कि निगम प्रबंधन मनमाने ढंग से निजीकरण की साजिश कर रही है। इससे बिजली कर्मियों, किसानों व उपभोक्ताओं का हित प्रभावित होगा। संघर्ष समिति के सदस्य सुनील प्रजापति ने कहा कि इलेक्ट्रिसिटी संशोधन बिल का मुख्य उद्देश्य बिजली वितरण के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निजीकरण को बढ़ावा देना और सार्वजनिक बिजली व्यवस्था को कमजोर करना है।
उन्होंने चेतावनी दी कि इस बिल के गंभीर परिणाम देश के किसानों, घरेलू उपभोक्ताओं और बिजली कर्मचारियों पर पड़ेंगे। प्रस्तावित प्रावधानों के अनुसार पांच वर्षों के भीतर क्रॉस-सब्सिडी समाप्त करने से कृषि उपभोक्ताओं के बिजली दरों में भारी वृद्धि होगी। वर्तमान में सिंचाई के लिए रियायती बिजली पाने वाले किसानों को अधिक बिजली शुल्क देना पड़ेगा, जिससे कृषि उत्पादन लागत बढ़ेगी और ग्रामीण संकट और गहरा सकता है।
विज्ञापन
प्रदर्शन में इंजीनियर राजेश कुमार, मेराज अहमद, वागीश कुमार गुप्ता, केएन शुक्ला , केएल यादव , अभय सिंह आदि शामिल रहे।