{"_id":"6aeab558aec558dd40030cdd","slug":"bjp-to-hold-show-of-strength-in-gorakhpur-today-national-president-nitin-nabin-to-lead-march-2026-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: भाजपा का शक्ति प्रदर्शन आज, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई में निकलेगी पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: भाजपा का शक्ति प्रदर्शन आज, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई में निकलेगी पदयात्रा
Wed, 04 Nov 2026 10:02 AM IST
अनुराग रंजन
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: अनुराग रंजन
Updated Wed, 04 Nov 2026 10:02 AM IST
सार
पदयात्रा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू होकर करीब 1200 मीटर दूर गोलघर स्थित काली मंदिर के पास सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा तक जाएगी। प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ पदयात्रा का समापन होगा।
विज्ञापन
नितिन नवीन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी आज गोरखपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई में 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा' के बहाने शक्ति प्रदर्शन करेगी। पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता साथ रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
एमपी इंटर कॉलेज में सभा के बाद निकलेगी पदयात्रा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नितिन नवीन गोरखपुर आ रहे हैं। वे पूर्वाहन 11 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे सर्किट हाउस जाएंगे। इसके बाद महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
जनसभा में राष्ट्रीय महामंत्री व यूपी प्रभारी विनोद तावड़े, राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी और राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल शामिल होंगी। जनसभा के बाद पदयात्रा शुरू होगी।
यह पदयात्रा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू होकर करीब 1200 मीटर दूर गोलघर स्थित काली मंदिर के पास सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा तक जाएगी। प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ पदयात्रा का समापन होगा।

एक लाख कार्यकर्ता होंगे शामिल, 18 स्थानों पर होगा स्वागत
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में करीब एक लाख कार्यकर्ताओं की सहभागिता की उम्मीद है। गोरखपुर क्षेत्र के सभी 12 जिलों से जनप्रतिनिधि, पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता शामिल होंगे। 12 सौ मीटर लंबी इस पदयात्रा का 18 स्थानों पर स्वागत होगा। पार्टी कार्यकर्ता मंगलवार देर रात तक तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन और पदयात्रा को लेकर सभी संगठनात्मक और व्यवस्थागत तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वे एयरपोर्ट पर पूर्वान्ह 11 बजे आएंगे और वहां से एनेक्सी भवन जाएंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहेंगे। एनेक्सी भवन से दोपहर 12 बजे एमपी इंटर कॉलेज में सभास्थल पर पहुंचेंगे और रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद पदयात्रा निकाली जाएगी।
स्वागत वाले सभी प्वाइंट पर पदाधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। कुछ छह बैठकें होंगे, सभी के संयोजक और प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्किट हाउस में भी विश्राम करेंगे।

पुलिस अधिकारियों ने परखी पदयात्रा रूट की सुरक्षा
एमपी इंटर कॉलेज में आयोजित भाजपा की सभा और फिर निकलने वाली पदयात्रा के रूट की सुरक्षा को पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण करके परखा। एडीजी जोन राम कुमार, डीआईजी एस. चन्नप्पा, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने एमपी इंटर कॉलेज पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन और पार्किंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अभी सुधार की जरूरत है। ब्यूरो
आज राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम
- दोपहर 12 बजे एमपी इंटर कॉलेज में सभा
- दोपहर एक बजे: गोलघर होकर सरदार पटेल की मूर्ति तक पदयात्रा
- अपराह्न 3:30 बजे से 4:30 बजे प्रबुद्ध वर्ग की बैठक
- शाम 5:00 बजे से शाम 7:00 बजे जनप्रतिनिधियों की बैठक
- शाम 7:15 बजे से रात 9:00 बजे प्रदेश कोर कमेटी की बैठक
कल के कार्यक्रम
- 9:00 बजे से 10:30 बजे: पूर्व पदाधिकारियों की बैठक
- 10:45 बजे से 12:00 बजे: पूर्व जनप्रतिनिधियों की बैठक
- 12:00 बजे से 1:30 बजे: वर्तमान पदाधिकारियों की बैठक
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन