फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The death of the assistant being hit by train

ट्रेन की चपेट में आने से सहायिका की मौत

Wed, 20 Jul 2016 11:27 PM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar Updated Wed, 20 Jul 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
 The death of the assistant being hit by train
 कोतवाली क्षेत्र के भैंसा गांव की रहने वाली आंगनबाड़ी सहायिका की बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की खबर पर आस-पास के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। गांव वालों ने बताया कि 40 वर्षीय विमलावती पत्नी महेंद्र सुबह ट्रैक की तरफ गई थी। उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।  परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल  था। विमलावती के नौ वर्षीय बेट विजय और पुत्री 12 वर्षीय मनीषा बिलख रही थी। घटना से गांव के लोग भी अवाक थे। मृतका आंगनबाड़ी सहायिका थी। इसी से घर का खर्चा चलता था। पति  अभी एक महीना पहले लुधियाना गया था। सूचना पर पहुंचे कांटे चौकी इंचार्ज राम भवन यादव,आरपीएफ के हेड कांस्टेबल रत्नाकर और मुंडेरवा थाने के सिपाही  घटना स्थल पर पहुंच गए। कांटे चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed