{"_id":"5ce18737bdec22070f67f644","slug":"41558284087-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर में चोट लगने से हुई है कृष्ण बिहारी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिर में चोट लगने से हुई है कृष्ण बिहारी की मौत
Sun, 19 May 2019 10:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
CRIME SCENE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के गजाधरपुर ग्राम पंचायत के बसवरिया पुरवा के समीप कुआनो नदी में शनिवार की सुबह एक शव मिला था। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस के अलावा ग्रामीण भी पानी में डूबने से मौत होने का अंदेशा व्यक्त कर रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि सिर पर चोट लगने से ब्रेन हैमरेज हो गया जिससे कृष्ण बिहारी की मौत हो गई। परिजनों द्वारा सगे पट्टीदार पर हत्या का आरोप मढ़ा है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी हैं।
गजाधरपुर गांव निवासी कृष्ण बिहारी पुत्र लुटावन अपने नेवासा पर बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के बेहिल में पत्नी सोनमती व छोटी पुत्री सरोज को लेकर रहते थे। परिजनों के अनुसार गत 15 मई को वह पुत्री सोनमती से एक सौ बीस रुपया किराया लेकर अपने गांव गजाधरपुर जाने की बात कहते हुए निकले थे। काफी देर तक जब वह नही पहुंचे तो परिजन तलाश शुरू कर दिए। तीन दिन के बाद उसका शव कुआनो नदी में उतरता हुआ मिला। मौत को लेकर ग्रामीण तरह तरह की चर्चा कर रहे थे। रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर पर चोट लगने से ब्रेन हैमरेज होना बताया गया। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस हर एक बिन्दु पर नजर रखते हुए रविवार को मृतक के पुत्र गोपाल से घंटों तक जानकारी प्राप्त किया। प्रभारी एसओ महुली गौरव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण सिर में चोट लगना आया है। मौत का समय तीन-चार दिन पूर्व का रिपोर्ट में है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली हैं। मामले की छानबीन हो रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी।
घर पर नहीं मिले पट्टीदार
धनघटा। गजाधरपुर गांव निवासी मृतक कृष्ण मोहन की हत्या करने का आरोप परिजनों द्वारा पट्टीदार पर लगाए जाने के बाद जब पुलिस दिन में व शाम को पट्टीदार के घर पहुंची तो लोग नहीं मिले। घर पर केवल महिलाएं मौजूद थी। पता चला कि किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए है।