फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   कांटे शिव मंदिर के पास मिली थी बालिका

कांटे शिव मंदिर के पास मिली थी बालिका

Wed, 24 Apr 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
कांटे शिव मंदिर के पास मिली थी बालिका
राजकीय बालगृह लखनऊ भेजी गई गूंगी बालिका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। मंगलवार की देर शाम कांटे शिवमंदिर के पास मिली 11 वर्षीया बालिका को बाल कल्याण समिति के निर्देश पर राजकीय बालगृह (बालिका) लखनऊ के संरक्षण में भेज दिया गया है। जिले की महिला हेल्पलाइन 181 की टीम उसे लेकर लखनऊ गई।

बस्ती के बार्डर पर स्थित कांटे चौराहा के शिवमंदिर के नजदीक सोमवार की देर शाम एक बालिका भटक रही थी। मंदिर के महंत ने पूछा तो वह कुछ बोल नहीं पा रही थी। उसने कागज पर अपना नाम कविता लिखा लेकिन पिता का नाम या गांव का पता नहीं बता पा रही थी। बुधवार को कांटे पुलिस चौकी से एक सिपाही बालिका को लेकर बाल कल्याण समिति के दफ्तर पहुंचे। वहां से उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने बताया कि मेडिकल जांच में बालिका की उम्र की पुष्टि के बाद राजकीय बालगृह (बालिका) लखनऊ भेजने का आदेश दिया गया है। महिला हेल्पलाइन 181 की टीम बच्ची को लेकर रवाना हो गई है। साथ ही बाल गृह बालिका की संरक्षिका को भी बच्ची की उचित देखभाल व चिकित्सा का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed