फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   3,621 leave exam

यूपी बोर्ड : साढ़े तीन हजार ने छोड़ी परीक्षा

Mon, 28 Mar 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
3,621 leave exam
वोर्ड परीक्षा के दौरान एचआर इंटर कालेज के गेट पर प्रवेश पत्र चेक करती शिक्षक।संवाद - फोटो : KHALILABAD
यूपी बोर्ड : साढ़े तीन हजार ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन

- हाईस्कूल में कंप्यूटर की परीक्षा में एक छात्रा नकल करते पकड़ी गई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा सोमवार को दोनों पालियों में सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा कुल 34,930 परीक्षार्थी नामांकित थे। उसमें से 31,309 परीक्षार्थी शामिल हुए और 3,621 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस समेत सभी सचल दस्ते ने केंद्रों का निरीक्षण किया। हाईस्कूल में कंप्यूटर की परीक्षा में आदर्श इंटर कॉलेज कुसरु खुर्द में एक छात्रा नकल करते पकड़ी गई।

डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि सुबह की पाली में हाईस्कूल चित्रकला विषय की परीक्षा थी। जिसमें कुल 27,166 परीक्षार्थी नामांकित थे। उसमें से 24,186 परीक्षार्थी शामिल हुए और 2,974 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट की भूगोल विषय की परीक्षा में 4,355 परीक्षार्थी नामांकित थे उसमें से 3,808 परीक्षार्थी शामिल हुए और 547 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह से शाम की पाली में हाईस्कूल कंप्यूटर विषय की परीक्षा थी। उसमें 204 परीक्षार्थी नामांकित थे उसमें से 198 शामिल हुए और छह ने परीक्षा छोड़ी। इंटरमीडिएट व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार की परीक्षा थी। उसमें 3,211 परीक्षार्थी नामांकित थे और 3,117 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 94 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। उन्होंने बताया कि छह सचल दस्तों ने लगातार केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा सभी जगहों पर शांति पूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed