फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   hr ic champion in kabaddi

कबड्डी में एचआर इंटर कॉलेज चैंपियन

Tue, 04 Sep 2018 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Sep 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
hr ic champion in kabaddi
एचआर इंटर कॉलेज में तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। एचआर इंटर कॉलेज में मंगलवार को माध्यमिक विद्यालयों की तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें नौ विद्यालयों की सब जूनियर और सीनियर वर्ग टीमों ने प्रतिभाग किया। एचआर इंटर कॉलेज तहसील चैंपियन बना।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग में एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद ने लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज टुंपार को 24 अंकों से हराया। सब जूनियर बालक वर्ग में एचआर इंटर कॉलेज ने मौलाना आजाद इंटर कॉलेज को 42 अंकों से शिकस्त दी। सीनियर वर्ग के सेमीफाइनल मैच में एचआर इंटर कॉलेज ने मौलाना आजाद इंटर कॉलेज को 55 अंकों से हराया।
विज्ञापन


इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह ने किया। कबड्डी प्रतियोगिता जोखू प्रसाद की देखरेख में हुआ और रेफरी की भूमिका सुधीर कुमार, अनिल कुमार और रमेश यादव ने निभाई। इस दौरान योगेंद्र सिंह, रामयश चौरसिया, सुनील कुमार, सतीश प्रसाद, सुरेश प्रसाद सिंह, उदयभान सिंह, अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed