{"_id":"5be1d7efbdec2269a7716cf2","slug":"101541527535-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमो की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमो की दी जानकारी
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीट बेल्ट पहनने वालों को दिया गुलाब का फूल
फोटो है
- यातायात माह के तहत चला जागरूकता अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। यातायात माह के तहत मंगलवार को बैंक चौराहा पुलिस चौकी समेत अन्य जगहों पर बाइक व कार चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। इस दौरान सीट बेल्ट लगाने और हेलमेट पहनने वालों को गुलाब का फूल देकर हौसला आफजाई की गई।
सीओ सदर रमेश कुमार की अगुवाई में यातायात उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद और अन्य पुलिसकर्मी बैंक चौराहे के पास खड़े होकर लोगो को यातायात नियमों की जानकारी दी। पुलिसकर्मी हाथ में पोस्टर और पंपलेट लेकर लोगों को वितरित किए। इसके साथ ही दोपहिया वाहन चालक जो हेलमेट लगाए थे और चार पहिया वाहन चालक जो शीट बेल्ट लगाए थेे उन्हे गुलाब का फूल देकर हौसला आफजाई किया। सीओ रमेश कुमार ने कहा कि यातायात जागरूकता एक नवंबर से चलाया जा रहा है जो 30 नवंबर तक चलेगा। हर दिन अलग अलग तरीके से वाहनो चालको को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान मुखलिसपुर चौराहा, मेंहदावल बाईपास, समय जी स्थान के पास यातायात नियमो की जानकारी दी गई। इस अवसर पर कृष्णानंद पांडेय, अजय पांडेय, अजय यादव, अजय राय, अनिल शर्मा, नंदलाल समेत अन्य मौजूद रहे।