फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The district is backward in getting e-KYC done, it is at 74th place in the state

Sambhal News: ई-केवाईसी कराने में पिछड़ा जिला, प्रदेश में 74वें स्थान पर

Thu, 26 Jun 2025 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 26 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
The district is backward in getting e-KYC done, it is at 74th place in the state
संभल। ई-केवाईसी कराने में संभल जनपद पिछड़ गया है। प्रदेश में 74वें स्थान पर है। यह स्थिति तब है, जब आयुक्त ने 16 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्राथमिकता के आधार पर 23 जून तक शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कराने के आदेश दिए थे। दरअसल, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत आच्छादित राशन कार्ड धारकों को 30 जून तक ई-केवाईसी करानी है।
विज्ञापन

यूं तो राशन कार्ड का उपयोग अब सिर्फ राशन लेने तक सीमित नहीं रहा। यह आपका पहचान पत्र होता है। इससे कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। कई राज्यों में फर्जी तरह से बीपीएल कार्ड बनवाकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के मामले आए तो जिले में भी सत्यापन की मुहिम चलाई गई थी। बड़ी संख्या में राशनकार्ड काटे गए थे। कई जिलों से ऐसे मामले सामने आने पर केंद्र सरकार ने ई-केवाईसी की कवायद शुरू की। जिला पूर्ति अधिकारी शिवि गर्ग के मुताबिक, साल भर पहले ई-केवाईसी शुरू हुई। तब तकनीकी खामी के चलते सत्यापन की तिथि आगे बढ़ा दी गई। अब खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त ने 30 जून तक हर हाल में राशन कार्ड में दर्ज सभी लाभार्थियों का ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा की स्थिति राशन कार्ड उनके नाम हटाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में 3.58 लाख पात्र गृहस्थी कार्डधारक
पूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में 358815 पात्र गृहस्थी कार्डधारक हैं। इनसे 1537245 सदस्य जुड़े हुए हैं। जबकि 21044 अंत्योदय राशनकार्ड धारक हैं, जिनसें 60624 सदस्य जुड़े हुए हैं। पूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार करीब 82.99 फीसदी लाभार्थियों की ई-केवाईसी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोटेदारों को निर्देश, सत्यापन में करेंगे पूरा सहयोग

जिला पूर्ति अधिकारी के मुताबिक, लाभार्थियों के सत्यापन के लिए कोटेदारों को शासन से जारी निर्देश का अनुपालन कराने के लिए कहा गया है, ताकि कोई व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न हो। कई लाभार्थियों ने परिजनों के दूसरे राज्य में नौकरी करने की वजह से जिले में मौजूद न होने की बात कही। ऐसे लोगों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से ई-केवाईसी कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed