{"_id":"66e20093c7d792dae508726d","slug":"sticks-and-belts-used-in-fair-one-injured-sambhal-news-c-204-1-chn1002-113227-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मेले में चले डंडे और बेल्टें, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मेले में चले डंडे और बेल्टें, एक घायल
Thu, 12 Sep 2024 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। गणेश मेले में मंगलवार की कान पर बच्चों वाला बाजा बजाने को लेकर युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गई। सिर में डंडा लगने से एक युवक घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
चंदौसी के लायंस कॉलोनी निवासी अमित कुमार और मालगोदाम रोड के पीयूष वार्ष्णेय मंगलवार को गणेश मेला देखने गए थे। यहां मेले में गणेश कॉलोनी के सुधांशु वार्ष्णेय और रामगोपाल से अमित की कान पर बाजा बजाने को लेकर कहासुनी हो गई। गाली गलौज के बाद चारों युवक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर डंउे और बेल्टें चलीं। घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। काफी देर तक दोनों पक्षों में मारपीट होती रही। किसी तरह लोगों ने दोनों पक्षों का बीच बचाव कराया। इसमें अमित सिर में डंडा लगने से घायल हो गया। घायल युवक ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं मेले में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तीन दिन पहले भी मेले में बाउंसरों ने महिला श्रद्धालु से मारपीट की थी। लोगों का कहना है कि पुलिस मेले की सुरक्षा व्यवस्था बनाने में नाकाम साबित हो रही है।