फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   seven sister ate poissions fruit' ill

सात बहनों ने बादाम समझकर खाए जंगली पौधे के बीज, गंभीर

Fri, 20 Apr 2018 01:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Fri, 20 Apr 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
seven sister ate poissions fruit' ill
संभल में जंगली पौधे के बीज खाने से हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती बच्चियां। - फोटो : अमर उजाला
नाखासा थाना क्ष्ाेत्र के गांव हजरतनगर गढ़ी के जंगल में गेहूं की बाली बीनने गईं एक ही परिवार की सात बहनों ने बादाम समझकर जंगली पौधे के बीज तोड़कर खा लिए। उल्टी और पेट में दर्द होने पर परिजनों को जानकारी दी। बच्चियों को घर लाकर निजी डॉक्टर से इलाज कराया। बाद में जिला अस्पताल ले गए। इलाज होने पर हालत में सुधार है। यहां एसडीएम और सीओ ने भी जानकारी ली। बीज किस पौधे के थे यह स्पष्ट नहीं हो सका है।  
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव हजरतनगर गढ़ी निवासी दलवीर सिंह और शीशपाल चचेरे-तहेरे भाई हैं। दलवीर सिंह की बेटी मनीषा (6 वर्ष), खुशबू (10 वर्ष), कंचन (5 वर्ष) व शीशपाल की बेटी खुशी (5 वर्ष), शीतल (7 वर्ष), मनीषा (5 वर्ष), मानसी (4 वर्ष) गुरुवार को सुबह नौ बजे गेहूं की बाली बीनने के लिए जंगल में गईं।
विज्ञापन



हजरतनगर गढ़ी से करीब डेढ़ किलो मीटर की दूरी पर एक तालाब के निकट गेहूं के खेत में मासूम गेहूं की बाली बीनने लगीं। कुछ दूरी पर दलवीर सिंह अपने खेत पर फसल की सिंचाई कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाली बीनने के बाद मासूम एक-एक करके एक जंगली पौधे से तोड़कर बीज खाने लगीं। स्वाद आने पर समझा कि यह बादाम हैं। बीज खाने से मासूमों के पेट में दर्द होने लगा। मासूम दलवीर सिंह के पास खेत पर पहुंचीं। यहां मनीषा को उल्टी होने लगी। दलवीर सिंह बच्चियों को घर ले गया।

घर पहुंचने के बाद मासूमों के पेट में दर्द के साथ ही उल्टी होने लगीं। परिजन घबरा गए। गांव के ही डाक्टर को बुलाया। इलाज शुरू हुआ लेकिन जब तबीयत में सुधार होता नहीं दिखा तो डाक्टर ने कहीं और ले जाने की सलाह दी। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस गांव पहुंची। मासूमों को जिला अस्पताल लाया गया।


डाक्टर ने इलाज शुरू किया। मासूमों की हालात में सुधार होने लगा। सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी अमित कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी सुदेश कुमार भी अस्पताल पहुंचे। 
डाक्टर से मासूमों की हालत की जानकारी ली। उन्हें बीज भी दिखाए गए। यह स्पष्ट नहीं हो सका कि बीज किस पौधे के थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed