{"_id":"6aa1c4ac310df1c893073772","slug":"ganga-in-spate-water-enters-villages-crops-submerged-sambhal-news-c-204-1-chn1011-132544-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गंगा उफान पर, गांवों में घुसा पानी... फसलें जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गंगा उफान पर, गांवों में घुसा पानी... फसलें जलमग्न
विज्ञापन
जुनावई। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे तटवर्ती इलाकों की स्थिति गंभीर हो गई है। रघुपुर पुख्ता, मैंगरा, सालिंग की मड़ैया, उदिया नगला, बझांगी और तोतापुर सहित कई गांवों की फसलें जलमग्न हो गई हैं। गांव के रास्तों और आबादी तक पानी पहुंच गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।
तोतापुर में चरण सिंह की पशुशाला में बाढ़ का पानी भर गया है। राम भरोसे, बीरेश, चरण सिंह और जगदीश जैसे पशुपालकों को भी पशुओं को बांधने में परेशानी हो रही है। पशुपालकों को चारे की चिंता सता रही है। बझांगी गांव में कल्याण सिंह और नन्हे के झोपड़ीनुमा घरों में पानी घुस गया है, जिससे परिवारों के सामने रहने और सामान सुरक्षित रखने का संकट है।
ग्रामीणों को तीन से चार फीट पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। उदिया नगला से बझांगी जाने वाले रास्ते पर भी इतना ही पानी भरा है। तोतापुर तक जाने के लिए दो से ढाई फीट पानी से गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी मंगलवार की तुलना में और बढ़ गया है।
विज्ञापन
कई ग्रामीण अपने पशुओं को ऊंचे स्थानों पर ले जाने को मजबूर हैं। पानी भरे रास्तों से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को अधिक परेशानी हो रही है। उदिया नगला निवासी देवेंद्र कुमार और मदनलाल सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से लगातार निगरानी की मांग की है। उन्होंने राहत-बचाव बढ़ाने और पशुओं व ग्रामीणों के लिए सुरक्षित स्थान व सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की है।
दो नावें मंगाई, बाढ़ चौकिया सतर्क
लेखपाल आकाश कुमार ने बताया कि उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार वर्मा के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित गांवों के लिए नाव की व्यवस्था की गई है। नरौरा से दो नाव रवाना की गई हैं। ये नाव बझांगी और उदिया नगला पहुंच जाएंगी। उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि बाढ़ चौकियां पूरी तरह सतर्क हैं।