फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The route of the Shri Ganesh Rath Yatra will be repaired, and the lighting system will be improved.

Sambhal News: श्रीगणेश रथयात्रा मार्ग की होगी मरम्मत, दुरुस्त की जाएगी प्रकाश व्यवस्था

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The route of the Shri Ganesh Rath Yatra will be repaired, and the lighting system will be improved.
चंदौसी। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक दस सितंबर को दोपहर दो बजे स्वास्थ्य विभाग के सभागार में होगी। इस बार की बैठक में गणेश चतुर्थी मेला, जलकल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, किराया विभाग और निर्माण कार्यों से जुड़े दस से अधिक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जाएंगे। इस बैठक में प्रमुख रूप से रथयात्रा मार्ग के लिए 26 लाख पचास हजार खर्च का प्रस्ताव रखा जाएगा।
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी पर निकलने वाली श्री गणेश रथयात्रा के मार्ग की सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके सुधार के लिए तीन प्रस्ताव तैयार किए गए हैं।डामर से सड़क की मरम्मत, नाले के गड्ढों के ढक्कन व मुख्य चौराहों पर प्रकाश व्यवस्था व ऊंची रोशनी की व्यवस्था की जानी है। इसके अलावा फूलपुरा चौराहे पर शहीद स्मारक के निर्माण और पालिका के पुराने कार्यालय भवन को गिराकर सार्वजनिक निजी भागीदारी के आधार पर नया भवन जिसमें वाहन पड़ाव, दुकानें और कार्यालय बनेंगे, इसके प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संभल के पत्र के अनुसार उर्स मेले के मैदान में से 28 सौ वर्ग मीटर भूमि मेले के लिए छोड़कर शेष पच्चीस सौ वर्ग मीटर भूमि महिला थाना व महिला परामर्श केंद्र के भवन निर्माण के लिए देने का प्रस्ताव रखा गया है। साथ ही पिछली प्रकाश व्यवस्था के निविदा के मामले पर भी विचार होगा। इसके साथ ही जलापूर्ति सुधार के लिए नलकूपों पर मोटर पंप, स्टार्टर, वोल्टेज नियंत्रक, पानी रोकने वाले वाल्व, पाइप लाइन विस्तार सहित कराए गए कार्यों पर तेईस लाख सैंतालीस हजार रुपये के व्यय की स्वीकृति का प्रस्ताव रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे-बड़े नालों की मशीन से सफाई न हो पाने के कारण अकुशल श्रमिकों से तली-झाड़ कराई गई। इस कार्य के नौ लाख दस हजार रुपये के भुगतान की स्वीकृति का प्रस्ताव भी शामिल है। एजेंडा में कुल दस प्रस्ताव दिए गए हैं, जबकि बोर्ड बैठक में अध्यक्ष की अनुमति से अन्य प्रस्ताव भी रखे जा सकेंगे। बताया जा रहा है कि गणेश मेले से पहले सड़कों की मरम्मत और रोशनी के प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दी जा सकती है।

नगर पालिका अध्यक्ष लता वार्ष्णेय ने बताया कि रथयात्रा मार्ग के लिए 26.50 लाख के अनुमानित खर्च होगा जिसका प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके साथ ही बोर्ड की बैठक में अन्य कई प्रस्ताव भी रखे जाएंगे। इसके लिए एजेंडा तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed