फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Elderly man falls ill and dies on Bareilly-Delhi Passenger train.

Sambhal News: बरेली-दिल्ली पैसेंजर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Elderly man falls ill and dies on Bareilly-Delhi Passenger train.
चंदौसी। बरेली-दिल्ली पैसेंजर में बुधवार रात एक बुजुर्ग यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। ट्रेन के चंदौसी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों ने जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी बुजुर्ग को उपचार के लिए सीएचसी लेकर आई, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बरेली जिले के बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव अतरछेड़ी निवासी राम बहादुर (55) गाजियाबाद के एक निजी कॉलेज में गार्ड की नौकरी करते थे। बुधवार शाम वह बरेली से अपने कान की दवा लेकर बरेली-दिल्ली पैसेंजर के जनरल कोच में सवार होकर गाजियाबाद लौट रहे थे। रास्ते में ट्रेन के अंदर उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। रात करीब साढ़े आठ बजे ट्रेन के चंदौसी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी।
विज्ञापन

जीआरपी उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लेकर आई, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग के पास मिले सामान से जीआरपी को एक मोबाइल नंबर मिला। नंबर पर संपर्क करने के बाद परिजनों की जानकारी हुई और उन्हें बुजुर्ग की मौत की सूचना दी गई। मृतक के भाई राजवीर ने बताया कि राम बहादुर अपने पीछे दो बेटों को छोड़ गए हैं। बड़ा बेटा कृष्णपाल दिल्ली और छोटा बेटा सुमित अहमदाबाद में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौसी जीआरपी थाना प्रभारी अब्दुल वाजिद मलिक ने बताया कि ट्रेन में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली थी। उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चिकित्सक डॉ. विपिन सागर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed