फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Married woman beaten badly at night, dies in hospital

Sambhal: रात में विवाहिता की जमकर पिटाई, गंभीर हालत में पहुंचाया अस्पताल, दम तोड़ा तो खुल गया राज

Sat, 21 Oct 2023 11:02 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 21 Oct 2023 11:02 AM IST
सार

पुलिस ने बताया महिला के शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की गई है। उधर, विवाहिता के मायके वालों ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग का विरोध करने पर उसकी हत्या की गई है। घटना के बाद आरोपी पक्ष घर से गायब हैं। 

विज्ञापन
Sambhal: Married woman beaten badly at night, dies in hospital
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहजोई थाना क्षेत्र के गांव किरारी निवासी ममता (22) पत्नी लाल सिंह की पिटाई में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई है। महिला के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गांव अतरासी निवासी रामवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी तीन वर्ष पहले गांव किरारी निवासी लाल सिंह के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही मारपीट की जानकारी बेटी ने दी थी। कई बार मामला शांत कराया गया था। इसके बाद भी बेटी के साथ मारपीट की जानी बंद नहीं हुई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात दहेज की मांग की गई और विरोध करने पर मारपीट की। इस दौरान ही मौत हो गई। आरोप है कि आरोपी हत्या के बाद घर छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे तो बेटी गंभीर घायल थी। उपचार के लिए भर्ती कराया गया। शुक्रवार की सुबह में दम तोड़ दिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव किरारी में महिला की मारपीट से मौत होने की सूचना पर पहुंचे थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। -विद्युत गोयल, प्रभारी, थाना बहजोई

लॉ कॉलेज के लिपिक ने घर में फंदे पर लटक कर आत्महत्या की

चंदौसी के एक लॉ कॉलेज के 34 वर्षीय लिपिक ने अपने घर की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। मौके पर आसपड़ोस के लोगों की भीड़ जमा हो गई। देर शाम परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।

कोतवाली इलाके के मोहल्ला निवासी युवक शुक्रवार की सुबह नौ बजे अपने घर की तीसरी मंजिल के कमरे में गया था। करीब आधे घंटे तक वह नीचे उतरकर नहीं आया तो युवक की बहन उसे बुलाने पहुंची। यहां युवक पंखे के सहारे रस्सी के फंदे से लटका था। यह देख उसकी चीख निकल गई।

चीखने की आवाज सुनकर परिजन छत की ओर दौड़ पड़े। युवक को नीचे उतारा गया और शहर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने जांच कर युवक को मृत घोषित कर दिया।



परिजन युवक के शव को घर लेकर आए और बिना पुलिस को सूचना दिए देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक अविवाहित था। चार बहन भाइयों में सबसे बड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed