फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Inspector and constable suspended during election

चुनावी चक्रव्यूह में फंसकर चौकी इंचार्ज और सिपही निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Inspector and constable suspended during election
संभल। पंचायत चुनाव की तैयारियों में तेजी के बीच जहां विभिन्न पदों के उम्मीदवार या दावेदार आचार संहिता के उल्लंघन में घिर रहे हैं, वहीं चुनाव से जुड़ी व्यवस्थाओं में गड़बड़ भूमिका के आरोप में जिले के एक चौकी प्रभारी और एक कांस्टेबल को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

एसपी चक्रेश मिश्र के स्तर से की गई कार्रवाई की जद में आए मढ़न चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार पर आरोप है कि उन्होंने गांव सैदपुर जयराम में शनिवार रात शराब बांटते हुए पकड़े गए प्रधान पद के एक दावेदार के समर्थक को वैधानिक कार्रवाई किए बिना छोड़ दिया था। एसपी ने कहा कि इस आरोप में चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार को निलंबित करने के साथ अपर पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा गुन्नौर कोतवाली में तैनात कांस्टेबल राजवीर सिंह को निलंबित किया गया है। पुलिस के मुताबिक राजवीर सिंह दो दिन का अवकाश लेकर अपने घर बरेली गए थे और वहां ग्राम प्रधान पद के दावेदार बड़े भाई के चुनाव प्रचार में लग गए। इस मामले में एसपी बरेली की रिपोर्ट पर संभल के एसपी ने राजवीर सिंह को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत भूमिका के कारण मढ़न पुलिस चौकी के प्रभारी नरेंद्र कुमार और कांस्टेबल राजवीर सिंह को निलंबित किया गया है। साथ ही पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को चुनाव में तटस्थ भूमिका के निर्देश दिए गए हैं। गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- चक्रेश मिश्र, एसपी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed