{"_id":"38bdd48b32e2f4725323a18a8c2a101f","slug":"sharad-purnima-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरद पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़ी आस्था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शरद पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़ी आस्था
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
Updated Wed, 28 Oct 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। सोमवार की देर रात तक श्रद्धालुओं का राजघाट, नरौरा और हरिद्वार जाने का सिलसिला जारी रहा। भोर में ही गंगा स्नान कर श्रद्धालु मंगलवार की सुबह वापस लौटे। गंगा मैया के जयकारों से भक्तों ने माहौल भक्तिमय कर दिया।
श्रद्धालुओं ने शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में उपवास रखकर विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर भगवान को खीर का भोग लगाया। गंगा स्नान के लिए जाने और आने का दिन भर सिलसिला चला।
ट्रेन, बस, निजी वाहन और डग्गामार वाहनों में खचाखच भीड़ का नजारा रहा। आस्था और विश्वास में डूबे श्रद्धालु जोखिम भरा सफर तय कर गंतव्य तक पहुंचे। हाइवे पर दौड़ते हुए ट्रैक्टर ट्राली और निजी वाहनों समेत बस, ट्रेन से जयकारों की गूंज ने माहौल को भक्तिभाव से भर दिया।