{"_id":"64c56c93cdaef5837607fb44","slug":"absas-salary-withheld-on-receiving-fake-nomination-show-cause-notice-issued-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-1178-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: फर्जी नामांकन मिलने पर एबीएसए का वेतन रोका, कारण बताओ नोटिस जारी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: फर्जी नामांकन मिलने पर एबीएसए का वेतन रोका, कारण बताओ नोटिस जारी किया
विज्ञापन
संभल। असमोली खंड शिक्षा अधिकारी सुल्तान अहमद का जुलाई का वेतन रोका गया है। कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसमें तीन दिन का समय दिया गया है। यह कार्रवाई मुख्य विकास अधिकारी कमलेश सचान ने की है।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा है कि आधार फीडिंग के दौरान 3362 नामांकन फर्जी मिले हैं। यह शासकीय धन का दुरुपयोग है। आगे कहा है कि प्राथमिक विद्यालय असमोली प्रथम का औचक निरीक्षण किया गया था। जिसमें पंजीकृत 86 बच्चों के सापेक्ष 53 बच्चे उपस्थित मिले। जबकि एक शिक्षक की तैनाती पर 40 बच्चों का नियम है। शिक्षकों की तैनाती के सापेक्ष 50 प्रतिशत भी नहीं है।
मुख्य विकास अधिकारी ने आगे कहा है कि खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा निगरानी नहीं की जा रही है। इसलिए ही शिक्षकों की तैनाती के सापेक्ष बच्चों की तैनाती कम है। आशंका जताई है कि अन्य विद्यालयों में भी यही स्थिति होगी। माना है कि खंड शिक्षा अधिकारी की लापरवाही है। इसलिए जुलाई का वेतन रोका गया है। तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है।