फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP : Dead body of a girl found on Ambala Dehradun Highway in Saharanpur

UP: युवती की लाश मिलने से फैली सनसनी, शरीर पर नहीं चोट के निशान, पहचान कराने में जुटी पुलिस

Fri, 15 Dec 2023 07:01 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Dec 2023 07:01 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक युवती के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। फिलहाल पुलिस युवती की पहचान कराने में जुटी है।

विज्ञापन
UP : Dead body of a girl found on Ambala Dehradun Highway in Saharanpur
सहारनपुर पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर में अंबाला-देहरादून हाईवे किनारे बीतिया गांव के पास युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर कुतुबशेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अभी युवती की पहचान नहीं हो सकी। आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। हालांकि प्राथमिक जांच में युवती के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है।

विज्ञापन


बीतिया गांव के कुछ किसान अपने खेतों में काम करने के लिए जा रहे थे। उन्होंने देखा कि हाईवे किनारे एक युवती का शव पड़ा था, जिसकी उम्र करीब 18-20 साल थी। इस दौरान वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।

विज्ञापन

बताया गया कि युवती ने सफेद सूट और जर्सी पहनी हुई थी। फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची। टीम ने कुछ नमूने उठाए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया है। हालांकि जिस जगह पर युवती का शव मिला है, वहां पर ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे यह स्पष्ट हो सके कि युवती के साथ कोई जोर-जबरदस्ती हुई है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि युवती कहीं बाहर की रहने वाली है। जिसकी हत्या कर शव यहां फेंका गया है।

यह भी पढ़ें: दुस्साहस: मेरठ कोतवाली में किशोरी का एलानिया अपहरण, आरोपी लगातार दे रहे थे अगवा करने की धमकी

अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत की वजह क्या रही। यह भी हो सकता है कि युवती को यहां लाकर फेंका गया है। फिलहाल उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। - डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी

यह भी पढ़ें: UP: छह फर्जी फर्मों का पर्दाफाश, पकड़ी गई 14 करोड़ की हेराफेरी, जीएसटी की जांच में ऐसे उजागर हुआ पूरा खेल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed