फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Audacity: teenager in Meerut kidnapped after announcement, accused were threatening

दुस्साहस: मेरठ कोतवाली में किशोरी का एलानिया अपहरण, आरोपी लगातार दे रहे थे अगवा करने की धमकी

Thu, 14 Dec 2023 12:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 Dec 2023 12:13 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में महिलाओं के प्रति अपराधों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। यहां मंगलवार शाम को घर से सामान लेने के लिए निकली किशोरी का एलानिया अपहरण कर लिया गया। वहीं परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Audacity: teenager in Meerut kidnapped after announcement, accused were threatening
kidnapp - फोटो : amarujala

विस्तार

मेरठ कोतवाली में 16 साल की किशोरी का एलान करने के बाद दबंगों ने अपहरण कर लिया। पीड़ितों ने इस मामले की शिकायत थाने में की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जल्द ही किशोरी को बरामद करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


कोतवाली के एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी के परिजनों ने बताया कि एक युवक काफी समय से बेटी को आते-जाते समय परेशान कर रहा था। वह कभी अकेला रास्ते में रोककर उससे बात करने का प्रयास करता है तो कभी अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी बेटी को परेशान करता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP News Live: एथलीट पारुल चौधरी अब अर्जुन अवार्डी, योगी सेवक लिखी हूटर सायरन लगी स्कॉर्पियो सीज

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने इस बात की शिकायत युवक के परिजनों से की तो युवक ने बेटी को उठाकर ले जाने की धमकी दी। इस धमकी की शिकायत उन्होंने कोतवाली थाने में की और बेटियों के घर से बाहर निकलने पर काफी हद तक रोक लगा दी। 

पीड़ित ने बताया कि मंगलवार को उसकी बेटी शाम के समय परचून की दुकान से सामान लेने निकली, लेकिन वापस नहीं आई। काफी देर बाद भी जब बेटी नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

बाद में पता चला कि उसकी बेटी को आरोपी युवक, उसका भाई और उनके कुछ दोस्त जबरन अगवा करके ले गए हैं। वह शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे लेकिन पुलिस ने तहरीर लेकर रख ली। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है, जबकि उसका परिवार बेटी को लेकर परेशान है। 

पिता का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण बेटी का अपहरण हुआ है। अगर पुलिस समय रहते आरोपियों पर कार्रवाई करती तो उसकी बेटी घर पर सुरक्षित होती। कोतवाली थाना प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed