फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   GST investigation reveals six fake firms, embezzlement of Rs 14 crore

UP: छह फर्जी फर्मों का पर्दाफाश, पकड़ी गई 14 करोड़ की हेराफेरी, जीएसटी की जांच में ऐसे उजागर हुआ पूरा खेल

Fri, 15 Dec 2023 02:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 15 Dec 2023 02:56 PM IST
सार

Meerut News : राज्यकर विभाग के अपर आयुक्त श्रेणी-1 सत्यपाल सिंह ने बताया कि विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा की पांच टीमों द्वारा की गई जांच में छह अस्तित्वहीन फर्मों का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
GST investigation reveals six fake firms, embezzlement of Rs 14 crore
फर्जीवाड़ा सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

वस्तु एवं सेवाकर विभाग की जांच में छह फर्जी फर्मों का खुलासा हुआ। इन फर्मों से 78.3 करोड़ रुपये के बिल जारी कर 14.29 करोड़ रुपये की आईटीसी की हेराफेरी की गई। विभाग इस आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) क्लेम को वापस लेने की प्रक्रिया में जुट गया है। इनमें से एक फर्म का पंजीयन एक व्यक्ति से नौकरी के नाम पर लिए गए प्रपत्रों के आधार किया गया है।

विज्ञापन


राज्यकर विभाग के अपर आयुक्त श्रेणी-1 सत्यपाल सिंह ने बताया कि विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा की पांच टीमों द्वारा की गई जांच में छह अस्तित्वहीन फर्मों का खुलासा हुआ। इन अस्तित्वहीन फर्मों ने कूटरचित प्रपत्रों का उपयोग कर जीएसटी पंजीयन प्राप्त किया है। ये सभी फर्म केंद्रीय क्षेत्राधिकार के अंतर्गत पंजीकृत है।

विज्ञापन

इन फर्मों ने 78.3 करोड़ रुपये की इनवाइस जारी कर प्रदेश और प्रदेश से बाहर की फर्मों को 14.29 करोड़ रुपये की आईटीसी पासऑन की गई। विभाग ने इन फर्मों द्वारा किए जा रहे बोगस आईटीसी ट्रांसफर का डेटा संकलन किया है। साथ ही उच्चाधिकारियों को पंजीयन निरस्तीकरण और अर्थदंड आदि कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजे गए हैं। जिससे भविष्य में होने वाली राजस्व की क्षति पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने बताया कि इनके द्वारा किए गए आईटीसी क्लेम को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन

नौकरी के नाम पर लिए प्रपत्र पर कराया पंजीकरण
राज्यकर विभाग के अपर आयुक्त श्रेणी-1 सत्यपाल सिंह ने बताया कि जिले के कस्बा अंबेहटा के गांव हबीबपुर के स्थित एक फर्म की जांच में चौंकने वाला खुलासा हुआ है। फर्म द्वारा अल्प समय में ही 36.37 करोड़ की बोगस बिकी प्रदर्शित की गई। इसमें 6.56 करोड़ की आईटीसी राज्य से बाहर की फर्मों को पासऑन की गई।

यह भी पढ़ें: दुस्साहस: मेरठ कोतवाली में किशोरी का एलानिया अपहरण, आरोपी लगातार दे रहे थे अगवा करने की धमकी

विज्ञापन

फर्म के घोषित पते पर मिले फर्म स्वामी ने बताया कि उन्होंने जीएसटी विभाग में कोई पंजीयन नहीं लिया है। उनके प्रपत्रों का दुरुपयोग कर फर्जी जीएसटी पंजीयन लिया गया है। यह प्रपत्र उनसे नौकरी दिलाने के नाम पर लिए गए थे।

यह भी पढ़ें: Meerut: शिक्षक पर छात्र को स्कूल की छत से फेंकने का आरोप, एसपी दफ्तर पर शिकायत लेकर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed