Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court stays order for reinstatement in a 15-year-old mutation case; seeks response within six weeks.

यूपी : हाईकोर्ट ने 15 साल पुराने नामांतरण मामले में बहाली आदेश पर लगाई रोक, छह सप्ताह में मांगा जवाब

Thu, 12 Nov 2026 01:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Nov 2026 01:38 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सहारनपुर के राजस्व विवाद में तहसीलदार की ओर से नामांतरण की कार्रवाई बहाल करने के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट ने राज्य सरकार सहित प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर छह सप्ताह में जवाबी हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
High Court stays order for reinstatement in a 15-year-old mutation case; seeks response within six weeks.
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सहारनपुर के राजस्व विवाद में तहसीलदार की ओर से नामांतरण की कार्रवाई बहाल करने के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट ने राज्य सरकार सहित प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर छह सप्ताह में जवाबी हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति चंद्र कुमार राय ने जितेंद्र सिंह की ओर से दाखिल याचिका पर दिया।

विज्ञापन


याची अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि प्रतिवादी संख्या चार और पांच के पिता की ओर से दाखिल नामांतरण आवेदन को 10 जुलाई 2015 को खारिज कर दिया गया था। इसके बाद उक्त आदेश के खिलाफ दाखिल बहाली अर्जी को अत्यधिक विलंब से प्रस्तुत किए जाने के बावजूद स्वीकार कर लिया गया और नामांतरण की कार्रवाई उसके मूल नंबर पर बहाल कर दी गई।
विज्ञापन


याची का कहना था कि विलंब माफी का कोई आदेश पारित किए बिना महज दो पंक्तियों के आदेश से बहाली अर्जी मंजूर करना कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग है। वहीं, प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ता ने दलील दी कि पहले बहाली आवेदन समय के भीतर दाखिल किया गया था जिसे खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दूसरा आवेदन दाखिल करते समय पहले आवेदन के खारिज होने और नया आवेदन प्रस्तुत करने का कारण स्पष्ट किया गया था। तहसीलदार ने उसी आधार पर आवेदन स्वीकार करते हुए नामांतरण की कार्रवाई बहाल की है। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अंतरिम आदेश से तहसीलदार के 10 नवंबर 2025 के आदेश के अनुपालन में की जा रही कार्रवाई पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed