Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Two nephews arrested for murdering their uncle after he objected to their illicit affair

सहारनपुर: चाची के साथ साढ़े तीन साल से थे अवैध संबंध, विरोध करने पर कर दी चाचा की हत्या; दो भतीजे गिरफ्तार

Thu, 12 Nov 2026 04:41 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 12 Nov 2026 04:41 PM IST
सार

सरसावा में पुलिस ने राजू हत्याकांड का खुलासा कर दिया। उसके रिश्ते के भतीजे शुभम ने राजू को खेतों में बुलाकर लोहे की रॉड मारी थी। इसके बाद अपने भाई रजत को फोन करके बुला लिया। दोनों ने मिलकर शव को ठिकाने लगाया। 

विज्ञापन
Saharanpur: Two nephews arrested for murdering their uncle after he objected to their illicit affair
गिरफ्तार दोनों भाई। लाल टोपी पहने प्रेमी शुभम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में सरसावा पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर राजू हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। आरोपी भतीजे शुभम ने अपने सगे भाई रजत के साथ मिलकर चाचा राजू के सिर में लोहे की रॉड से वार कर मौत के घाट उतारा था। हत्या की वजह मृतक की पत्नी और शुभम के बीच करीब साढ़े तीन साल से प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि नौ नवंबर को थाना सरसावा क्षेत्र में हैदरपुर-भिक्कनपुर जाने वाले रास्ते पर चिलकाना के गांव चौरीमंडी निवासी राजू का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर किसी भारी वस्तु से चोट लगने की पुष्टि हुई थी। चोट के कारण हत्या होने की बात सामने आई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गईं। आसपास के कैमरे खंगाले गए, जिसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची। जांच में आया कि राजू हत्याकांड में उसके रिश्ते के भतीजे शुभम और रजत की भूमिका है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को देहरादून-अंबाला हाईवे स्थित सरसावा टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड, मृतक राजू के कपड़े, पर्स और पहचान से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

इसलिए दिया वारदात को अंजाम
पुलिस पूछताछ में आया कि मृतक राजू की पत्नी और शुभम के बीच करीब साढ़े तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। राजू ने कई बार इस पर आपत्ति जताई। इसी कारण शुभम अपने चाचा से रंजिश रखने लगा था। शुभम को लगता था कि जब तक राजू उसके रास्ते से नहीं हटेगा, तब तक उसके और राजू की पत्नी के बीच बातचीत आगे नहीं बढ़ पाएगी। इसी के चलते उसने राजू की हत्या करने का प्लान बनाया। 

पूछताछ में आरोपी शुभम ने बताया कि नौ नवंबर की रात चाचा को फोन कर खेत में बुलाया था। वहां दोनों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद शुभम ने अपने साथ लाई लोहे की रॉड से राजू के सिर में वार कर दिया। चोट लगने से राजू बेहोश होकर गिर गया था। हालांकि, उस समय उसकी सांस चल रही थी। राजू की हालत देखकर शुभम घबरा गया था। उसने अपने सगे भाई रजत को फोन कर बुलाया। इसके दोनों बाइक पर बैठाकर राजू को गांव भिक्कनपुर-हैदरपुर जाने रास्ते पर बंधे के पास फेंक दिया। बाद में राजू की मौत हुई।
 

महिला की संलिप्तता नहीं आई सामने
एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि अभी तक की प्रारंभिक जांच में महिला की संलिप्तता के सीधे साक्ष्य नहीं मिले हैं। महिला को शुभम ने हत्या की योजना के बारे में जानकारी नहीं दी। हालांकि, अभी जांच जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

ये भी देखें...
मुजफ्फरनगर: राकेश टिकैत बोले- ओवैसी सरकार के आदमी, चंद्रशेखर को दूर रहना चाहिए था; झांसे में न आएं मुसलमान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed