{"_id":"6af59ab0d4d2bdb7be0045cd","slug":"muzaffarnagar-rakesh-tikait-says-owaisi-is-a-man-of-the-government-2026-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: राकेश टिकैत बोले- ओवैसी सरकार के आदमी, चंद्रशेखर को दूर रहना चाहिए था; झांसे में न आएं मुसलमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: राकेश टिकैत बोले- ओवैसी सरकार के आदमी, चंद्रशेखर को दूर रहना चाहिए था; झांसे में न आएं मुसलमान
Thu, 12 Nov 2026 04:25 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 12 Nov 2026 04:25 PM IST
सार
यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और आसपा प्रमुख नगीना से सांसद चंद्रशेखर ने गठबंधन कर लिया है। ऐसे में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का बयान सामने आया है।
विज्ञापन
राकेश टिकैत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि सांसद असदुद्दीन ओवैसी भाजपा सरकार के आदमी हैं। आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर को उनसे दूर रहना चाहिए था। टिकैत ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी केवल पूर्व सीएम अखिलेश यादव के खिलाफ बोलते हैं। मुसलमानों को ओवैसी के चक्कर में पड़कर भ्रमित नहीं होना चाहिए। टिकैत के अनुसार, यदि चुनाव में बेईमानी हुई तो विपक्ष नहीं, बल्कि सरकार जीतेगी। ईमानदारी से विपक्ष जीत जाएगा। एसआईआर पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सरकार की तरफ पक्षपात का ही एक रूप है।
विज्ञापन
Trending Videos
लखनऊ में किया है गठबंधन का एलान
नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी में नए गठबंधन की घोषणा कर दी है। नए गठबंधन के घोषित किए गए सामाजिक परिवर्तन मोर्चा का मुख्यमंत्री पद का चेहरा चंद्रशेखर आजाद को बनाया गया है। चंद्रशेखर आजाद ने गठबंधन की पहली रैली लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में करने का एलान किया है। बता दें कि ये वही मैदान हैं, जहां पर बसपा सुप्रीमो मायावती रैलियां करती रही हैं।

इस गठबंधन की नजर प्रदेश में दलित और मुस्लिम समाज के वोटबैंक पर है। दलित समाज ने लोकसभा के चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन की तरफ रुझान दिखाया था। प्रदेश में बसपा के कमजोर होने के साथ ही अब चंद्रशेखर की नजर भी दलित वोटबैंक पर है। शायद इसीलिए उन्होंने 26 नवंबर को पहली रैली रमाबाई आंबेडकर मैदान में करने का एलान कर दलित समाज को संदेश देने की कोशिश की है। इस मैदान पर बसपा की रैलियां होती रही हैं।
ये बोले ओवैसी
ओवैसी ने गठबंधन की घोषणा के अवसर पर कहा कि इन चुनाव में बीजेपी को रोकने के साथ ही बेरोजगारों, किसानों के मुद्दों पर हमारी लड़ाई होगी। मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार चंद्रशेखर आजाद होंगे। इस मौके पर उन्होंने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा और कहा कि लगभग पूरे मुस्लिम समाज ने सपा का समर्थन किया पर वो भाजपा को नहीं हटा सके। ये मोर्चा भाजपा के खिलाफ एक मजबूत विकल्प बनेगा।

जो पीड़ित, वो पीडीए...ए का मतलब अन्नदाता : अखिलेश यादव
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सिंह मुलाकात की। इस दौरान यूपी में किसानों की समस्याओं और उनके समाधान की चर्चा हुई। पूर्व सीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा कि हमने भी दोहराया कि जो पीड़ित, वो पीडीए। यह भी लिखा कि पीडीए में ए का मतलब अन्नदाता भी तो है।
बुधवार को लखनऊ में हुई इस मुलाकात का ब्योरा पूर्व सीएम ने अपनी पोस्ट से दिया। किसान नेता राकेश टिकैत के साथ किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई और यह सच सामने आया कि किस तरह संपूर्ण यूपी में सबसे अधिक पीड़ित किसान वर्ग ही है। किसानों का लगातार बढ़ता समर्थन पीडीए को हर गांव, हर बूथ पर जिताने के लिए वचनबद्ध है। हम फिर दोहराएंगे कि जब खेत मुस्कुराएगा, तब देश मुस्कुराएगा।
चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है। राजनीतिक दलों को किसानों को अपने एजेंडे में शामिल करना चाहिए। घोषणापत्र में किसानों जो जगह मिले। किसानों की मांग को लिखित में भी भेजा जाएगा। किसानों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से भी मिलेगा। सभी राजनीतिक दलों से मांग रखी जाएगी कि किसानों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए।