फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Officials attached property of Bajaj Hindustan Sugar Mill and pasted notice

Saharanpur: प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल की संपत्ति कुर्क, चस्पा किया नोटिस

Sat, 28 Jan 2023 05:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 28 Jan 2023 05:29 PM IST
सार

Saharanpur News : प्रशासन की टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल की संपत्ति कुर्क की। साथ ही मिल के गेट पर नोटिस चस्पा किया है।

विज्ञापन
Saharanpur: Officials attached property of Bajaj Hindustan Sugar Mill and pasted notice
प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के नागल में किसानों के गत पेराई सत्र के गन्ना मूल्य के 30 करोड़ रुपये का भुगतान न होने पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। प्रशासन ने शनिवार को बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल गांगनौली की अचल संपत्ति को कुर्क करते हुए, मिल गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया है।

विज्ञापन


उधर, भुगतान की मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने इसे नाकाफी बताते हुए भुगतान होने तक अपना आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी सुखबीर सिंह की देख-रेख में पांच किसान प्रतिदिन पिछले आठ दिन से क्रमिक अनशन पर मिल के गेट पर बैठे हैं। मिल की तरफ किसानों का गत वर्ष का 30 करोड़ रुपये बकाया है, जबकि चालू पेराई सत्र का एक रुपया भी किसानों को नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिजनौर: घर से बुलाकर ले गए दोस्त, फिर धारदार हथियार से हत्या, लहूलुहान हालत में मिली युवक की लाश

पिछला बकाया भुगतान दिलाने के लिए गत माह प्रशासन द्वारा मिल के प्रशासनिक भवन को सील करते हुए यूनिट हेड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। हालांकि इसमें किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

वहीं शनिवार को एसडीएम देवबंद संजीव कुमार और तहसीलदार तपन मिश्रा राजस्व टीम के साथ चीनी मिल पहुंचे। जहां उन्होंने मिल के गेट पर कुर्की नोटिस चस्पा करते हुए 238 बीघा जमीन को कुर्क करने की कार्रवाई की। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: घर में घुसे नकाबपोश बदमाश, लूटपाट कर फरार, पढ़ें पश्चिमी यूपी की ताजा खबरें

एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि मिल ने पिछला बकाया नहीं दिया तो जल्द ही तारीख घोषित कर कृषि भूमि की नीलामी करा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed