फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: भाकियू का धरना शुरू, टिकैत का एलान- ट्यूबवैलों पर नहीं लगने देंगे मीटर, पढ़ें ताजा खबरें

Sat, 28 Jan 2023 04:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 28 Jan 2023 04:35 PM IST
खास बातें

शुक्रवार की तरह शनिवार को भी सुबह ही तेज धूप निकल गई, जिससे लोगों को राहत मिली है। हालांकि ठंडी हवा चल रही है। यहां पढ़िए पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
Meerut News Live: Read all updates of six districts of Western Uttar Pradesh
राकेश टिकैत। - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

04:25 PM, 28-Jan-2023
पारस पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई टीएलएम प्रदर्शनी

बिजनौर जनपद के नजीबाबाद में पारस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने टीएलएम प्रदर्शनी में उत्कृष्ट मॉडल प्रदर्शित किए। रोचक और मनोरंजक तरीके से शैक्षिक प्रणाली मॉडलों में प्रदर्शित की गई।

पारस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य फरजाना परवीन के निर्देशन में विद्यार्थियों ने टीचिंग लर्निंग मैटेरियल प्रदर्शनी का आयोजन किया। शिक्षिकाओं के निर्देशन में विद्यार्थियों ने रोचक और मनोरंजक तरीके से शिक्षण को सुगम और रुचिपूर्ण बनाने के उत्कृष्ट मॉडल और चार्ट प्रदर्शित किए।
03:52 PM, 28-Jan-2023

पुलिस ने मारा छापा, 50 लाख का नकली सामान बरामद

मेरठ में पुलिस ने शनिवार को एक दुकान में छापा मारकर बड़ा खुलासा किया है। छापामारी के दौरान पता चला कि हापुड़ अड्डा स्थित भगत सिंह मार्केट में एक दुकान वाला महिलाओं के मेकअप का सामान ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बेचता है। पुलिस ने मौके से करीब 50 लाख रुपये कीमत का नकली प्रोडक्ट बरामद किया। 

पुलिस का कहना है कि लैक्मे कंपनी का प्रोडक्ट के नाम पर नकली सामान की बिक्री हो रही थी। पुलिस को हिंदुस्तान लीवर लीगल एडवाइजर ने शिकायत की थी। जिसके बाद छापामारी की कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
02:47 PM, 28-Jan-2023
भाकियू का धरना शुरू, टिकैत का एलान- ट्यूबवैलों पर नहीं लगने देंगे मीटर

मुजफ्फरनगर में भाकियू ने राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने एलान किया कि ट्यूबवैलों पर मीटर नहीं लगने देंगे। भाजपा सरकार ने चुनाव के घोषणा पत्र में मुफ्त बिजली देने की बात कही थी, लेकिन अब मीटर लगाए जा रहे हैं।

टिकैत ने कहा कि सरकार झूठे वादे कर किसानों को बहकाने का काम कर रही है। किसानों के सामने बकाया भुगतान, बिजली मीटर, आवारा पशु, बिजली के बिल और गलत तरीके से दर्ज किए जा रहे मुकदमे समेत अन्य समस्याएं हैं, जिनका सरकार समाधान नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य की अभी तक घोषणा नहीं की गई है। किसानों की समस्याओं का समाधान होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, ओमपाल मलिक, विकास शर्मा धरने पर बैठे हैं।
02:08 PM, 28-Jan-2023
ऑप्रेशन के बाद आंखों की रौशनी जाने पर डॉक्टर के क्लिनिक पर हंगामा

मेरठ में आंखों का ऑप्रेशन कराने के बाद रोशनी जाने से युवती ने परिजनों के साथ मिलकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस क्लिनिक पर पहुंची और मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित परिवार बिना शिकायत दिए ही वापस लौट गया।
02:07 PM, 28-Jan-2023
युवक ने रेलगाड़ी के आगे कूदकर दी जान, मचा कोहराम

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर अलावलपुर हाल्ट के पास एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
02:04 PM, 28-Jan-2023
स्पा सेंटर बंद कराने को लेकर लोगों ने किया हंगामा

बागपत जनपद के बड़ौत में दिल्ली रोड पर सीओ ऑफिस से चंद कदम की दूरी पर चल रहे स्पा सेंटर को बंद कराने की मांग को लेकर लोगों ने शनिवार को हंगामा किया। इस दौरान लोगों की बिल्डिंग मालिक से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:41 PM, 28-Jan-2023
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की बहन का निधन

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की बहन आभा देवी (70) पत्नी घनश्याम सिंह सैनी का निधन हो गया। वहीं बहन के निधन की सूचना पर शनिवार सुबह भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह गांव हाजीपुर पहुंचे और परिजनों को शोक संवेदना प्रकट की।  

इसके बाद आभा देवी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के बिजनौर बैराज ले जाया गया। इस दौरान भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, भाजपा विधायक अशोक राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष बिजनौर सुभाष बाल्मीकि, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष राजपाल चौहान, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, ब्लाक प्रमुख उज्जवल चौहान, देशबंधु चौहान, अनिल कुशवाह सहित सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
10:57 AM, 28-Jan-2023

राष्ट्रगान के अपमान का मामला: दबोचा गया एक आरोपी अदनान

मेरठ में गणतंत्र दिवस पर रेलवे रोड क्षेत्र में राष्ट्रगान पर नृत्य करने और अपमान करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसका संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने एक आरोपी अदनान को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

रेलवे रोड थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर 26 सेकेंड का यह वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक युवक नृत्य कर रहा है, जबकि दूसरे युवक शोर मचा रहे हैं। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करते हुए ईदगाह भटीपुरा निवासी अदनान को गिरफ्तार कर लिया गया। 

09:16 AM, 28-Jan-2023

Meerut News Live: भाकियू का धरना शुरू, टिकैत का एलान- ट्यूबवैलों पर नहीं लगने देंगे मीटर, पढ़ें ताजा खबरें

मेरठ में लिसाड़ीगेट में कारोबारी के मकान में नकाबपोश तीन बदमाश घुस गए। बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट की और मौके से फरार हो गए। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

वहीं पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed