फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिजनौर: घर से बुलाकर ले गए दोस्त, फिर धारदार हथियार से हत्या, लहूलुहान हालत में मिली युवक की लाश

Fri, 27 Jan 2023 05:56 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 27 Jan 2023 05:56 PM IST
विज्ञापन
Bijnor Crime News: Youths have called from home and killed his friend and dead body found by police
घटना के बारे में जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : amar ujala

कुछ युवक पहले अपने दोस्त को घर से बुलाकर ले गए और फिर उसकी धारदाक हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने युवक का शव लहूलुहान हालत में बरामद किया है।



नजरपुर गांव में पड़ी मिली लाश
बिजनौर जनपद में चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव अलावलपुर निवासी युवक विशाल उर्फ गोलू (22) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उसका लहूलुहान शव गांव नजरपुर में पड़ा मिला है। पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। मृतक के भाई ने तीन को नामजद कर चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव अलावलपुर निवासी कार्तिक शर्मा पुत्र हृदेश शर्मा ने बताया कि बुधवार की शाम करीब पांच बजे गांव नजरपुर निवासी दो युवक मकान पर आए और उसके भाई विशाल उर्फ गोलू को अपने साथ कहीं ले जाने लगे। उन्होंने ले जाने का कारण पूछा तो आरोपियों ने बताया कि कुछ काम से जा रहे हैं, कुछ देर में वापस आ जाएगें।

Bijnor Crime News: Youths have called from home and killed his friend and dead body found by police
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

वहीं रात्रि नौ बजे तक विशाल घर वापस नहीं आया, फोन भी बंद आ रहा था। तलाश करने निकले तो नजरपुर की ओर से आ रहे चचेरे भाई सौरभ ने बताया कि गांव नजरपुर निवासी युवकों ने विशाल की हत्या कर दी है। उसका शव गांव नजरपुर में चंदर के घर के सामने पड़ा है।

Bijnor Crime News: Youths have called from home and killed his friend and dead body found by police
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

हत्या की सूचना पर एएसपी ग्रामीण राम अर्ज आर्य, सीओ सुनीता दहिया, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार राय ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor Crime News: Youths have called from home and killed his friend and dead body found by police
पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

परिजनों ने थाने में एकत्र होकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मृतक के भाई कार्तिक ने तीन को नामजद करते हुए चार पर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Bijnor Crime News: Youths have called from home and killed his friend and dead body found by police
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार राय ने बताया कि गांव नजरपुर निवासी निपेंद्र उर्फ गोलू, वीर सिंह, मोंटी व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed