फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Fire break out in many houses and ten lakh rupees loss

Saharanpur: कई घरों में लगी भीषण आग, 10 लाख रुपये का नुकसान, बेटी की शादी का सामान भी जलकर राख

Mon, 16 May 2022 07:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 16 May 2022 07:28 PM IST
सार

गरीब परिवारों के घरों में भीषण आग लग गई। आग लगने से 10 लाख रुपये के नुकसान होने की बात कही जा रही है। वहीं बेटी की शादी का सामान भी जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
Saharanpur News: Fire break out in many houses and ten lakh rupees loss
घरों में लगी भीषण आग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव नानौली में सोमवार की शाम आग लगने से आठ गरीब परिवारों के टीन शेड व फूंस के घर जल गए। फायर ब्रिगेड समय से नहीं पहुंची और ग्रामीणों ने अपने संसाधनों से ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सब कुछ जलने के बाद ही आग शांत हुई। 

विज्ञापन


पीड़ित ग्रामीणों ने का कहना है कि करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें उनके नकद रुपये, अनाज, जेवरात, कपड़े बर्तन शामिल है। एक परिवार में तो एक महीने बाद बेटी की शादी है। उसका दहेज का सामान भी जल गया। करीब ढाई घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


बताया गया कि सबसे पहले सोमवार शाम को कादिर के टीन शेड के घर की दीवारों पर लगे फूंस के टाटों में लगी। तेज हवा चल रही थी, इसलिए कुछ ही देर में आग आसपास के नदीम, शब्बीर, समीम, यासीन, वसीम, मोहम्मद उमरद्दीन और नाजिम के फूंस की छतों के मकानों तक जा पहुंची। भयंकर लपटों के बीच ग्रामीण कोई भी सामान नहीं बचा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: डूब गई चार जिंदगियां, रिश्तेदारी में घूमने आया था सिपाही, मौत ने मारा झपट्टा, गहरे पानी में समाए तीन और युवक


तहसील प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन फायर ब्रिगेड समय से नहीं पहुंची। पास के गांव बरथा असलमपुर से पानी के टैंकर भेजे गए। ग्रामीणों ने भी अपने सीमित संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन वह नाकाफी साबित हुए। सब कुछ जलने के बाद ही आग शांत हुई। ढाई घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने फायर ब्रिगेड का विरोध किया। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: दिल्ली के बाद बिजनौर में खौफनाक मंजर, जिंदगी के लिए चीख-पुकारते रहे लोग, दस घंटे आग ने मचाया तांडव

पीड़ित परिवारों के अनुसार करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। शब्बीर की बेटी की एक महीने बाद शादी होनी है। उसके लिए इकट्ठा किया गया दहेज का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। पीड़ित परिवार घर से बेघर होकर खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे में कोई झुलसा नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed