{"_id":"6aaa65c1cc86e01af00bd826","slug":"saharanpur-body-of-14-year-old-girl-found-in-sakhan-canal-police-probe-underway-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: साखन नहर में मिला 14 वर्षीय किशोरी का शव, गले और कमर पर मिले चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: साखन नहर में मिला 14 वर्षीय किशोरी का शव, गले और कमर पर मिले चोट के निशान
Wed, 16 Sep 2026 03:18 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 16 Sep 2026 03:18 PM IST
सार
हारनपुर में बंद पड़ी साखन नहर में करीब 14 वर्षीय किशोरी का शव मिला। गले और कमर पर निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या समेत विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। अभी शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर जनपद में तल्हेड़ी बुजुर्ग सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे से करीब चार सौ मीटर अंदर बंद पड़ी साखन नहर में बुधवार को करीब 14 वर्षीय किशोरी का शव पड़ा मिला। गले और कमर पर निशान मिलने से पुलिस हत्या समेत विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस
सूचना पर सीओ अमित कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। किशोरी ने लाल रंग की टी-शर्ट और गहरे नीले रंग का लोवर पहन रखा था। पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए फोटो आसपास के गांवों के प्रधानों को भेजे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण LIVE: बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही
पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस किशोरी की पहचान और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाने में लगी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण
सीओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किशोरी की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।