फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teenager alleges attempt to convert by hiding identity

Saharanpur News: किशोरी ने लगाया पहचान छुपा धर्मांतरण के प्रयास का आरोप

Thu, 17 Sep 2026 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Teenager alleges attempt to convert by hiding identity
बिहारीगढ़। थाना क्षेत्र की किशोरी ने एक युवक पर हिंदू नाम बताकर प्रेमजाल में फंसाने, शारीरिक शोषण, मारपीट और जबरन निकाह का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन


तहरीर में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कई साल पहले मुस्लिम समुदाय के एक युवक ने अपना नाम बदलकर उससे जान-पहचान बढ़ाई और प्रेेम संबंध में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी ने चार साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। चार सितंबर को सरकारी नौकरी का फॉर्म भरवाने के बहाने कालूवाला पहाड़ीपुर उर्फ जहानपुर स्थित एक फार्म हाउस पर ले जाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। वहां उसे जबरन प्रतिबंधित जानवर का मांस खिलाया। मना करने पर पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी के परिजनों ने भी उसे पुलिस में जाने पर गाली-गलौज कर धमकाया। बुधवार को इस संबंध में हिंदू रक्षा दल की महिला जिलाध्यक्ष अमनदीप कौर सिद्धू, जिला महामंत्री विशाल धीमान, जिला मंत्री विकास, गोविंद सिंह, अमन और कुनाल आदि सहारनपुर पुलिस लाइन पहुंचे और प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीओ बेहट प्रिया यादव ने बताया कि लड़की अपनी मर्जी से लड़के के घर गई थी। पूर्व में उसने अपने परिजनों के खिलाफ भी शिकायत की थी। इसका पुलिस के पास वीडियो भी है। अब आरोप लड़के पक्ष पर लगाए जा रहे हैं। इनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed