{"_id":"6673c9594c11874cf40198a5","slug":"saharanpur-bike-rider-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार को मारी टक्कर, उपचार के दाैरान अस्पताल में दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार को मारी टक्कर, उपचार के दाैरान अस्पताल में दम तोड़ा
Thu, 20 Jun 2024 11:47 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 20 Jun 2024 11:47 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आज हुए दिल्ली हाईवे पर बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां उपचार के दाैरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर जनपद में रामपुर मनिहारान क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर नर्सरी के पास बुधवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गांव अम्बोली निवासी मोनू (26) पुत्र पल्लाराम बुधवार की देर रात बाइक से अपने रिश्तेदार को रामपुर मनिहारान छोड़कर अपने गांव वापस लौट रहा था। जैसे ही वह दिल्ली हाईवे पर नर्सरी के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: West UP News Live: पश्चिमी यूपी में खुशगवार हुआ माैसम, सहारनपुर में 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए और घायल मोनू को रामपुर मनिहारान सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मोनू मजदूरी करता था। उसके एक छोटा बच्चा तथा पत्नी है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।