West UP News Live: पश्चिमी यूपी में खुशगवार हुआ माैसम, सहारनपुर में 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार
{"_id":"6673bd1f19924e0ff9067c79","slug":"west-up-news-live-weather-becomes-pleasant-in-western-up-25-thousand-bounty-arrested-in-encounter-in-saharan-2024-06-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: पश्चिमी यूपी में खुशगवार हुआ माैसम, सहारनपुर में 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 20 Jun 2024 11:50 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 20 Jun 2024 11:50 AM IST
खास बातें
मेरठ और आसपास की ताजा खबरें पढ़ने के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ। एक क्लिक में पढ़ें छह जिलों के मुख्य समाचार।
विज्ञापन
गिरफ्तार बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
11:48 AM, 20-Jun-2024
चौधरी जयंत सिंह का आज का दौरा रद्द
जयंत चाैधरी
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री चौधरी जयंत सिंह का आज पश्चिम में होने वाला दौरा अचानक रद्द हो गया। रालोद के प्रदेश मीडिया संयोजक सुनील रोहटा ने बताया कि रालोद प्रमुख जयंत सिंह को बृहस्पतिवार को हथिनीकुंड बैराज का निरीक्षण करना था।
साथ ही जल प्रबंधन को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करनी थी। एनडीए घटक दल की गुरुवार को दिल्ली में होने वाली अति आवश्यक मीटिंग के कारण चौधरी जयंत सिंह का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।

10:51 AM, 20-Jun-2024
बारिश ने दी गर्मी से राहत
वेस्ट यूपी में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
पिछले कई दिनों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से बुधवार देर रात को राहत मिली। मेरठ में जहां जमकर बारिश हुई तो वहीं अन्य जिलों में भी माैसम खुशगवार हो गया है। बिजनाैर में गुरुवार सुबह हुई बारिश से राहत मिली।
बूंदाबांदी के साथ ठंडी हवा चलने से मौसम सुहाना सुहाना हो गया। आसमान में छाए बादलों को देखकर अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। इस समय अच्छी बारिश से किसानों को बहुत लाभ होगा। फसलों की सिंचाई के लिए लाभदायक है। सुबह शुरू हुई बूंदाबांदी से किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश एवं ठंडी हवा चलने से जनपद के तापमान में भी गिरावट आई।

10:40 AM, 20-Jun-2024
West UP News Live: पश्चिमी यूपी में खुशगवार हुआ माैसम, सहारनपुर में 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार
सहारनपुर में बुधवार देर रात ढमोला पुल पर चेकिंग के दौरान पुलिस की बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पकड़ा गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़ा गया बदमाश नगर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी है।
नगर कोतवाली पुलिस बुधवार रात गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दो बदमाश ढमोला पुल पर खड़े हैं। पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
गिरफ्तार बदमाश की पहचान दानिश पुत्र अमीर अहमद निवासी नूरबस्ती थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई। बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यह बदमाश नगर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी है, जिस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। इसके पास से एक कुंडल, बिना नंबर प्लेट की बाइक, एक तमंचा, एक जिंदा, एक खाेखा कारतूस .315 बोर का बरामद हुआ है।
इसने 16 जून को महिला से सोने के कुंडल लूटे थे। उन्हें भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि बदमाश के साथी की पुलिस तलाश कर रही है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।