फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Inter-school T20 cricket competition from five

Saharanpur: पांच से होगी अंतर विद्यालीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता, 12 टीमें करेंगी प्रतिभाग

Wed, 02 Nov 2022 11:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 02 Nov 2022 11:21 PM IST
सार

सहारनपुर में नालंदा वर्ल्ड स्कूल और सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन पांच नवंबर से अंतर विद्यालीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित कर रहे हैं। प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी। मैच 20-20 ओवर के होंगे। 

विज्ञापन
Inter-school T20 cricket competition from five
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के नालंदा वर्ल्ड स्कूल और जिला सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन पांच नवंबर से अंतर विद्यालीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित कर रहे हैं। प्रतियोगिता छह दिन चलेगी। इसमें 12 विद्यालयों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।

विज्ञापन


काफी समय बाद किया जा रहा आयोजन
आयोजन अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, सचिव विवेक मैथ्यूज और जिला ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि काफी समय बाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए 12 टीमों ने पंजीकरण कराया है। इनमें सेंट मैरीज एकेडमी, रेनबो स्कूल, सरस्वती विहार स्कूल, डायमंड पब्लिक स्कूल छुटमलपुर, दून वैली पब्लिक स्कूल देवबंद, ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल, आशा मॉडर्न स्कूल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अनोखा निकाह: गोद में उठाकर स्टेज तक लाए गए दूल्हा-दुल्हन, कभी मुसीबत बन रहे कद ने अजीम और बुशरा को दिलाया फेम
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी मैच 20-20 ओवर के होंगे। इनमें सभी नियमों का पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता नालंदा वर्ल्ड स्कूल के चेयरमैन सुभाष चौधरी एवं निदेशक मुकुल चौधरी के सहयोग से आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed