फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनोखा निकाह: गोद में उठाकर स्टेज तक लाए गए दूल्हा-दुल्हन, कभी मुसीबत बन रहे कद ने अजीम और बुशरा को दिलाया फेम

Thu, 03 Nov 2022 01:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 03 Nov 2022 01:12 PM IST
विज्ञापन
bride and groom were brought up to the stage by lifting them in their lap, brought fame to Azim and Bushra
अजीम मंसूरी व दुल्हन बुशरा - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के कैराना में अजीम मंसूरी की शादी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। ढाई फीट के अजीम मंसूरी का कद कभी उनके लिए मुश्किल बन रहा था लेकिन अब इसी कद ने उन्हें लोकप्रिय बना दिया। बुधवार को अजीम मंसूरी की शादी हुई तो हर तरफ उनकी ही चर्चा रही। अजीम मंसूरी को बिल्कुल उनकी ही कद-काठी की पढ़ी-लिखी दुल्हन मिल गई, हालांकि इसके लिए अजीम को काफी मेहनत करनी पड़ी।



दरअसल, अजीम के परिवार ने शादी की तारीख सात नवंबर बताई थी, लेकिन परिवार का कहना हैं कि शादी में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो, इसलिए पांच दिन पहले ही बरात ले जानी पड़ी। कैराना से अजीम के साथ 20 लोग बराती बनकर रवाना हुए। जाने से पहले उसने पड़ोसियों से आशीर्वाद लिया। 



बुधवार को सुबह ही परिवार व अन्य रिश्तेदार अजीम के घर पर पहुंच गए। अजीम ने कहा कि वह अपनी शादी सादगी के साथ कर रहा है। अधिक भीड़ इकट्ठा न हो इसलिए कम बराती ही ले जाए जा रहे हैं। जिस जगह अजीम मंसूरी का आवास है। उसी गली में कुछ हिंदू, मुस्लिम परिवार रहते हैं। बरात की गाड़ी में बैठने से पहले अजीम ने अपने पड़ोसियों के घरों पर पहुंचकर उनसे आशीर्वाद लिया। लोगों ने उसे शादी की मुबारकबाद दी।

bride and groom were brought up to the stage by lifting them in their lap, brought fame to Azim and Bushra
अजीम मंसूरी - फोटो : अमर उजाला

कैराना नगर के मोहल्ला जोड़वा कुआं निवासी अजीम मंसूरी की शादी में उनका ढाई फुट का कद बाधा बना हुआ था। पिछले छह वर्षों में कई बार अजीम ने शामली स्थित महिला थाने तक के भी चक्कर लगाए।

करीब दो साल पहले उसका महिला थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद अजीम का रिश्ता हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा निवासी तीन फुट दो इंच कद की बुशरा के साथ तय हुआ था।

bride and groom were brought up to the stage by lifting them in their lap, brought fame to Azim and Bushra
अजीम मंसूरी व दुल्हन बुशरा - फोटो : अमर उजाला

बुशरा के पिता मोहल्ला मजीदपुरा के रहने वाले जलालुद्दीन पेशे से कबाड़ी हैं। मां मोमिना मजदूरी करती हैं। बुशरा की एक छोटी बहन सोफिया और भाई सोहेल है। बुशरा बीकॉम की पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं।

बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हापुड़ के लिए बरात रवाना हुई। शेरवानी पहनकर दूल्हा बने अजीम को लेकर फूलों से सजी कार में हापुड़ के लिए रवाना हुए। गाड़ी में बैठने के बाद अजीम ने कार की खुली छत से बाहर आकर अपना हाथ हिलाकर सबका अभिवादन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bride and groom were brought up to the stage by lifting them in their lap, brought fame to Azim and Bushra
बुुशरा के साथ अजीम। - फोटो : amar ujala

मोदी, योगी और अखिलेश को न्योता न दे पाने का मलाल
अजीम मंसूरी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत अन्य हस्तियों को न्योता नहीं दे सका।

अजीम ने कहा कि अपनी दुल्हन को गिफ्ट में देने के लिए सोने की अंगूठी खरीदी है। निकाह कराने के लिए वह दो मुख्यमंत्रियों योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव से गुहार लगा चुका था। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से भी मुलाकात की थी।

विज्ञापन
bride and groom were brought up to the stage by lifting them in their lap, brought fame to Azim and Bushra
अजीम का निकाह - फोटो : amar ujala

गोद में उठाकर ले जाया गया अजीम को निकाह स्थल तक
हापुड़ में दोपहर 1:35 बजे बरात आई तो गाड़ी रुकते ही गोदी में बैठाकर अजीम को निकाह स्थल पर ले जाया गया। उधर, घरातियों ने भी बुशरा को गोद में उठाकर निकाहस्थल तक पहुंचाया। निकाह की रस्म दोपहर में 2:40 बजे संपन्न हुई।

निकाहनामा पर अजीम और बुशरा ने अपने हस्ताक्षर किए। शाम को करीब 4:45 बजे अजीम दुल्हन बुशरा संग शामली के लिए रवाना हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed