आयकर विभाग के घेरे में आजम के ठिकाने: सीए के कार्यालय पर दूसरे दिन भी छापामारी, पढ़िए ताजा अपडेट
Saharanpur News : आयकर विभाग की टीम ने दूसरे दिन भी आजम खां के सीए के कार्यालय पर छापामारी की। पढ़िए आज का ताजा अपडेट क्या है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिल्ली रोड स्थित सीए दीपक गुप्ता के कार्यालय पर दूसरे दिन भी आयकर विभाग की छापामारी जारी रही।
बृहस्पतिवार अल सुबह एक टीम उनके आवास पर भी पहुंची। इसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थी। काफी देर तक आसपास के लोग भी नहीं समझ सके कि आखिर क्या मामला है। टीम वहां पर दस्तावेज खंगाल रही है।
बताया जा रहा है कि जो टीम आवास पर दस्तावेजों की छानबीन कर रही है, वह रात में ही यहां पहुंची थी, जबकि तीन टीम पहले से ही कार्यालय पर फाइलों को खंगाल रही है। दूसरे दिन भी वही माहौल रहा। किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया गया। स्टाफ के सदस्यों को भी छापामारी से दूर रखा गया। यह कार्रवाई दिनभर चर्चा का विषय बनी रही।
यह भी पढ़ें: मेरठ के सरधना में बड़ी वारदात: छात्र की सरेआम गोली मारकर हत्या, सगे भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम
बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की यह कार्रवाई सपा सरकार के पूर्व मंत्री आजम खां के मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से संबंधित दस्तावेजों को लेकर चल रही है। सहारनपुर के अलावा कई अन्य शहरों में भी बुधवार सुबह से ही यह कार्रवाई चल रही है। दोपहर के समय चर्चा चली कि आयकर विभाग की टीम आजम खां के करीबी रहे एक नेता के यहां पर भी पहुंची थी, लेकिन ऐसा कोई मामला नहीं निकला।
यह भी पढ़ें: आयकर विभाग की छापेमारी: आजम खां के करीबी के घर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी, टीम की बिरयानी खाते तस्वीर वायरल