फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Illegal cosmetic factory exposed in Saharanpur and team seizes goods of lakhs

Saharanpur: पकड़ी गई कॉस्मेटिक की अवैध फैक्टरी, लाखों का सामान सीज, कार्रवाई से मचा हड़कंप

Fri, 15 Dec 2023 07:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Dec 2023 07:13 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में कॉस्मेटिक की अवैध फैक्टरी पकड़ी गई। औषधि विभाग की टीम ने लाखों का सामान सीज किया है। वहीं, इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है।

विज्ञापन
Illegal cosmetic factory exposed in Saharanpur and team seizes goods of lakhs
फैक्टरी में जांच करती टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनुपर में चिलकाना क्षेत्र के सुल्तानपुर में कॉस्मेटिक सामान बनाने वाली अवैध फैक्टरी पकड़ी गई है। औषधि विभाग की टीम ने फैक्टरी से लाखों रुपये के कॉस्मेटिक सामान को सीज करते हुए चार सैंपल लिए। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। कुछ सामान पर एक्सपायरी तिथि नहीं मिली, जिसे मौके पर नष्ट कराया गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की देर रात सुल्तानपुर के मोहल्ला कांजीमल में बिना लाइसेंस कॉस्मेटिक सामान का भंडारण किए जाने की सूचना औषधि व पुलिस विभाग को सूचना मिली थी।

विज्ञापन

इसके बाद सहायक आयुक्त औषधि दीपक शर्मा ने औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद और पुलिस को साथ लेकर फैक्टरी पर छापा मारा। फैक्टरी पर छापा लगते ही खलबली मच गई। चेक करने पर फैक्टरी में साबुन, शैंपू, पाउडर, क्रीम, तेल आदि सामान मिला। कुछ सामान ऐसा मिला तो जो फैक्टरी में ही तैयार किया जा रहा था। कुछ सामान ब्रांडेड कंपनी का भी था। बरामद सामान में कुछ सामान एक्सपायरी मिला, जिसे नष्ट कराया गया। बाकी कुछ सामान वापस गोदाम मालिक को सौंप दिया गया। जब फैक्टरी मालिक से लाइसेंस दिखाने के लिए कहा तो वह नहीं दिखा पाया।

बताया गया कि औषधि विभाग की टीम ने करीब एक लाख रुपये का सामान को सीज किया है। इसके साथ ही जांच के लिए चार सैंपल हुए।

पक्के बिल पर लाकर सामान बेचता हूं : फैक्टरी मालिक
उधर, फैक्टरी मालिक अकरम ने बताया कि बिना बिल के सामान नहीं बेचता हूं। जो सामान लाया जाता है उसका पक्का बिल होता है।

यह भी पढ़ें: UP: छह फर्जी फर्मों का पर्दाफाश, पकड़ी गई 14 करोड़ की हेराफेरी, जीएसटी की जांच में ऐसे उजागर हुआ पूरा खेल

विज्ञापन

चिलकाना के सुल्तानपुर में बिना लाइसेंस के फैक्टरी में कॉस्मेटिक सामान तैयार होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस को साथ लेकर फैक्टरी पर छापामारी की गई। चार सैंपल लिए गए। जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है। - लवकुश प्रसाद, औषधि निरीक्षक

यह भी पढ़ें: दुस्साहस: मेरठ कोतवाली में किशोरी का एलानिया अपहरण, आरोपी लगातार दे रहे थे अगवा करने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed