फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers demonstrated when the weighing fork was closed

तौल कांटा बंद होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Thu, 26 May 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated when the weighing fork was closed
बिना पूर्व सूचना के गन्ना तौल बंद करने पर हुए नाराज
विज्ञापन

बड़गांव। देवबंद चीनी मिल द्वारा तौल कांटा बंद किए जाने से नाराज किसानों ने बुधवार को बड़गांव गन्ना क्रय केन्द्र पर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि अभी उनका करीब चार सौ क्विंटल से अधिक गन्ना तुलना बाकी है ऐसे में मिल प्रशासन द्वारा बिना किसी नोटिस के अचानक तौल बंद करना उनके साथ अन्याय है।

किसान मधुसुदन शर्मा, सोमपाल सिंह, जनार्दन लाला, विपिन, राजपाल, पिंटू, सतीश, राहुल आदि का कहना है कि बड़गांव के तौल कांटे को मिल द्वारा बंद कर दिया गया, जबकि किसान बुधवार को भी अपना गन्ना लेकर क्रय केन्द्र पर लाइन में लगे थे। दोपहर बाद तक भी न तो मिल का कोई कर्मचारी केंद्र पर पहुंचा और ना ही उनके गन्ने के तौल की कोई व्यवस्था हो सकी थी। उधर, इस संबंध में शुगर मिल के जोन मैनेजर नीरज कुमार का कहना था कि मिल प्रशासन द्वारा बड़गांव गन्ना क्रय केन्द्र पर तौल बंद करा दिया है। इसलिए किसानों का शेष गन्ना बेलड़ा स्थित गन्ना क्रय केन्द्र पर तौल किया जाएगा। किसानों का कहना था कि बेलड़ा छह किमी दूर है जहां उन्हें गन्ना डालने का किराया अधिक देना पड़ेगा। किसानों ने लोनिवि राज्य मंत्री बृजेश सिंह को भी फोन पर अपनी समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed