फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: 10-year-old son downloaded a new game; nine lakh rupees vanished from his father's account the moment

बिजनौर: 10 साल के बेटे ने नया गेम डाउनलोड किया, लिंक पर क्लिक करते ही पिता के खाते से उड़ गए नौ लाख

Thu, 08 Oct 2026 06:44 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 08 Oct 2026 06:44 PM IST
सार

इंद्रलोक कॉलोनी में रहने वाले प्राथमिक स्कूल के शिक्षक ने बताया कि उनका बेटा मोबाइल पर गेम डाउनलोड कर रहा था। तभी साइबर ठगी हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू करा दी है। 

विज्ञापन
Bijnor: 10-year-old son downloaded a new game; nine lakh rupees vanished from his father's account the moment
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

मोबाइल पर नया गेम डाउनलोड करके के बाद आए लिंक पर दस साल के बालक ने क्लिक किया तो पिता के खाते से नौ लाख रुपये उड़ गए। शिक्षक की ओर से प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिस खाते में रकम गई है, उसे फ्रीज करा दिया है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

बिजनौर शहर की इंद्रलोक कॉलोनी में रहने वाले प्राथमिक स्कूल के शिक्षक ने प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें नौ लाख की साइबर ठगी का आरोप लगाया गया। शिक्षक ने बताया कि उनके दस साल के बेटे को मोबाइल पर गेम खेलने का शौक है। कुछ दिन पहले उसने एक गेमिंग एप पर क्लिक किया। क्लिक करते हुए एक ओटीपी आया, फोन करके साइबर ठगों ने उक्त ओटीपी के बारे में मालूम कर लिया। इसके बाद उनके बैंक खाते से यूपीआई के जरिये कुल नौ लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इसी बीच उनके बेटे ने मैसेज आने की बात बता दी। शिक्षक ने बताया कि ठगी होने के पांच मिनट के अंतराल में उन्होंने साइबर क्राइम के पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा दी थी। जिसके चलते आरोपियों के खातों में पहुंचा पैसा फ्रीज हो गया है।
 
विज्ञापन

उधर, पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि राजस्थान में स्थित एक बैंक शाखा में उक्त पैसा गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस अब रकम के लेनदेन, संबंधित बैंक खाते और आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर समेत अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। 

ये भी देखें...
बिजनौर: नहाते समय टुल्लू पंप में करंट आने से वनकर्मी की मौत, परिवार का एकमात्र सहारा थीं सोनम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed