{"_id":"57225f2c4f1c1b8d0ea91667","slug":"farmer-killed-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में किसान की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 29 Apr 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
When the commotion calmed people
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में गंगोह-नानौता मार्ग पर तेज रफ्तार से आए ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। इसके चलते एक किसान की मौत हो गई और चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
वहां से गंभीर हालत में एक घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इससे गुस्साएं ग्रामीणों ने नानौता चौक पर जाम लगाने का प्रयास किया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
बृहस्पतिवार सुबह थाना नानौता अंतर्गत गांव जैदपुरा निवासी 45 वर्षीय किसान धनपाल अपने भाई विश्वास और गांव भैसराऊ निवासी गुलाब सिंह के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में गेहूं लादकर करनाल मंडी में बेचने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
जैसे ही वह आईटीआई के पास पहुंचे तभी पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उनकी ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि करीब 50 फीट तक ट्रक के साथ घिसटने के बाद ट्राली सड़क पर पलट गई और ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए।
ट्रैक्टर के नीचे दबकर धनपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विश्वास और गुलाब सिंह घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
जहां से गंभीर हालत के चलते गुलाब सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, ट्रक चालक के फरार होने से गुस्साएं परिजन और ग्रामीण पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नानौता चौक पर जाम लगाने लगे।
उनका कहना था कि यदि पुलिस समय रहते नाकेबंदी करती तो ट्रक चालक पकड़ा जा सकता था। कोतवाल पवन शर्मा और एसएसआई राजकुमार चंदेल ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नही माने।
भाजपा नेता चौधरी नक्षत्रपाल सिंह, सपा नेता चौधरी इंद्रसेन और पूर्व विधायक डा सुशील चौधरी, प्रदीप राणा, संजय सिंह आदि ने ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद वे शांत हुए।
नायब तहसीलदार प्रेमपाल सिंह ने मृतक के परिजनों को प्रशासन की ओर से जल्द से जल्द आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। मृतक के पुत्र सुमित पाल की ओर से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।