फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP Crime News: Two youth have sexual assault attacked on a girl in a village of Saharanpur

शर्मनाक! घर के आंगन में सो रही किशोरी को उठा ले गए युवक, फिर सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने बयां किया दर्द

Thu, 22 Jul 2021 07:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 22 Jul 2021 07:55 PM IST
सार

घर के आंगन में सो रही एक किशोरी को गांव के ही युवक उठाकर ले गए। इसके बाद किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने परिजनों के सामने दर्द बयां किया।

विज्ञापन
UP Crime News: Two youth have sexual assault attacked on a girl in a village of Saharanpur
सांकेतिक चित्र

विस्तार

सहारनपुर के नानौता क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को गांव के ही दो युवक जबरन चाकू से आतंकित कर घर से उठाकर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात वह घर के आंगन में अकेली सो रही थी, जबकि अन्य परिजन छत पर सो रहे थे। आरोप है कि रात में करीब दो बजे गांव निवासी दो युवक उसे चाकू के बल पर नाले के पास बिटोडों में ले गए। जहां उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसी दौरान परिजन उसकी तलाश को निकले और उधर से गुजरे तो किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका भाई व चाचा सहित अन्य परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे आरोपी को परिजनों ने पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी भी छूटकर भागा और दीवार से टकराकर घायल हो गया, जिसके बाद भी वह भाग निकला।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दोनों आरोपियों प्रयास पुत्र वीरसेन व कपिल पुत्र पप्पन के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। क्षेत्राधिकारी गंगोह मो. रिजवान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed