{"_id":"6f82b1c313bb8facc3832bef1d57d03e","slug":"three-died-from-feaver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुखार से तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 03 Sep 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
लखनौती। गंगोह क्षेत्र में बुखार से मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले चौबीस घटों के दौरान बुखार से पीड़ित एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। क्षेत्र में बुखार से मरने वालों की संख्या अब 20 हो गई है।
खादर क्षेत्र के गांव कुंड़ा खुर्द निवासी बारिक अली को पिछले तीन दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने गांव और गंगोह के प्राइवेट चिकित्सक से उसका उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार नही हुआ। उपचार के लिए उसे सहारनपुर के एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले जाया गया।
वहां भी उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और उसे हायर सेंटर चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान बुधवार रात उसने दम तोड़ दिया। इसके अलावा इसी गांव की मुस्तहिद की आठ वर्षीय बेटी रानी की बुखार से मौत हो गई। परिजनों ने स्थानीय चिकित्सकों से उसका उपचार कराया था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बच्ची ने दम तोड़ दिया। सावेज, याकूब, शराफत, सगीरा, सबीरा, मुस्कान, शबीला आदि बुखार पीड़ित ग्रामीणों का गंगोह, सहारनपुर और हायर सेंटर में उपचार चल रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में गंदगी के ढेर लगे हैं और सफाईकर्मी नियमित सफाई करने नहीं आते हैं। गांव नया कुंडा निवासी 40 वर्षीय नजरू को तीन दिन से बुखार ने अपनी चपेट में ले रखा था।
परिजनों ने पहले गांव में और उसके बाद गंगोह निजी चिकित्सक के यहां उसका उपचार कराया। बुखार की तीव्रता कम ना होने पर बृहस्पतिवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई।