फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Gaurav suicide case: Police find another mobile phone

गौरव आत्महत्या मामला : पुलिस को एक और मोबाइल फोन मिला

Sat, 19 Sep 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 19 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Gaurav suicide case: Police find another mobile phone
फतेहाबाद। भीमां बस्ती में मस्जिद वाली गली निवासी गौरव के आत्महत्या मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को गौरव का एक और मोबाइल फोन मिला है। पुलिस ने मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मोबाइल फोन में पुलिस को ऑनलाइन गेमिंग फंसाने वाले गिरोह और फाइनेंसरों के नंबर मिले हैं। इनमें अधिकतर युवक हिसार के हैं। व्हाट्स एप ग्रुप में ऑनलाइन गेमिंग का पूरा खेल चलता था। पुलिस ने पहले एक मोबाइल फोन कब्जे में लिया था।
विज्ञापन

इस मोबाइल फोन में परिजनों को सुसाइड लिखा मैसेज मिला था। पुलिस गौरव के पिता रोहित के बयान पर हिसार निवासी तीन युवकों पर प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है। शहर थाना प्रभारी संजय मोरवाल का कहना है कि मामले में फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय कि भीमां बस्ती निवासी गौरव पहले हिसार के एक अस्पताल में मेडिकल पर कार्यरत था और अब फतेहाबाद में ही मेडिकल पर लगा हुआ था। बुधवार को उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी। मोबाइल फोन में मैसेज लिखा हुआ था मिला था जिसमें उसने फाइनेंसरों से तंग आकर आत्महत्या करने का जिक्र किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed