{"_id":"6aaec98503f21bbf62044a21","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-etah-news-c-163-1-eta1014-156922-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत
Sat, 19 Sep 2026 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
एटा। गांव रामपुर घनश्याम के पास शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। महिला खेत से घर वापस लौट रही थी तभई रास्ते में यह हादसा हो गया।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रामपुर घनश्याम निवासी उमरवती देवी (65) खेत से काम करके पैदल घर लौट रही थीं। गंजडुंडवारा मार्ग पर गैस एजेंसी के सामने सड़क किनारे चलते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।