{"_id":"6aaecaebc0bc66770e0edfba","slug":"two-laborers-suffered-burns-after-coming-into-contact-with-a-high-tension-line-etawah-news-c-216-1-etw1015-149955-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो मजदूर झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो मजदूर झुलसे
विज्ञापन
फोटो 34::: करंट से झुलसे मजदूरों को जिला अस्पताल से आयुर्विज्ञान विवि ले जाते परिजन। संवाद
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सराय दयानत में शनिवार दोपहर एक रेस्टोरेंट की छत पर बोर्ड लगाते समय हादसा हो गया। लोहे का बोर्ड 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए और तीन अन्य को झटके लगे।
घायलों में टीबी अस्पताल के पास रहने वाले मिथलेश (32) और करनपुरा बाह अड्डा निवासी शकील (40) शामिल हैं। शकील ने बताया कि वह फर्नीचर का काम करता है और रेस्टोरेंट संचालक किशन की मदद कर रहा था। बोर्ड लगाते समय ही लोहे का बोर्ड हाईटेंशन लाइन से छू गया। तेज करंट प्रवाहित होने से दोनों मजदूर झुलस गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। अन्य लोगों ने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर राघवेंद्र ने बताया कि हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूरों के शरीर का काफी हिस्सा झुलस गया। मिथलेश करीब 50 से 60 फीसदी झुलसा है। वहीं, शकील 20 से 25 फीसदी तक झुलसा है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई रेफर किया गया।