{"_id":"6aaecb47afb85a264f0ad8ca","slug":"fir-registered-following-court-order-for-feeding-meat-to-stray-dogs-on-the-street-meerut-news-c-72-1-mct1010-159701-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आवारा कुत्तों को सड़क पर मीट खिलाने पर कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आवारा कुत्तों को सड़क पर मीट खिलाने पर कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र में जली कोठी स्थित नादिर अली बिल्डिंग निवासी अधिवक्ता फराज फरहत ने अपने पड़ोसी पर आवारा कुत्तों को मीट खिलाकर उन्हें हिंसक बनाने और लोगों को कटवाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह कार्रवाई विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर की गई है।
अधिवक्ता फराज फरहत ने बताया कि पड़ोसी तौकिर इकराम उनके घर के सामने सड़क पर आवारा कुत्तों को कच्चा और सड़ा हुआ मीट डालता है। इससे कुत्ते हिंसक हो गए हैं और उन्होंने कई बच्चों व लोगों को काटा है। फरहत ने सड़े मांस से बीमारी फैलने का खतरा भी बताया।
उन्होंने आरोप लगाया कि समझाने पर तौकिर ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। अधिवक्ता ने कुत्तों को मांस खिलाने के सीसीटीवी फुटेज और वीडियो न्यायालय में पेश किए। पहले थाने में शिकायत की गई थी, लेकिन सुनवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और तथ्यों के आधार पर जांच जारी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --