{"_id":"6aaecb74b82ef6ffd8011494","slug":"body-of-farmer-who-went-with-a-friend-two-days-ago-found-murder-alleged-etawah-news-c-216-1-etw1015-149936-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: दो दिन पूर्व दोस्त संग गए किसान का मिला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: दो दिन पूर्व दोस्त संग गए किसान का मिला शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
फोटो 28 अविनाश उर्फ दिनेश कुमार। फाइल फोटो
बकेवर। थाना क्षेत्र के हनुमंतपुर गांव के किसान का शव शनिवार सुबह गांव से करीब चार किलोमीटर दूर अंदावा की मड़ैया घाट के पास यमुना नदी की रेत में पड़ा मिला। वह 17 सितंबर को पैगूपुरा निवासी दोस्त के साथ घर से निकला था। दो दिन से परिजन तलाश कर रहे थे। परिजन ने जमीन के पैसे हड़पने के लिए पैगूपुरा निवासी युवक समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक अविनाश उर्फ दिनेश कुमार (50) के बड़े भाई बृजेश कुमार ने बताया कि 17 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे पैगूपुरा निवासी युवक आया था। उसने अविनाश को अपने साथ चलने के लिए कहा। इसके बाद दोनों घर से निकल गए। शाम तक अविनाश के नहीं लौटा तो परिजनों ने उनके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद परिजन युवक के घर पहुंचे, लेकिन वहां दरवाजा बंद मिला।
शुक्रवार को युवक दोबारा उनके घर आया और अविनाश के बारे में पूछने पर शाम तक वापस आने की बात कही। आरोप है कि इसी दौरान वह अविनाश का आधार कार्ड, पैन कार्ड और कपड़े भी अपने साथ ले गया। युवक ने अविनाश के रुपये बैंक खाते में डालने की बात कहकर दस्तावेज लिए थे। परिजनों ने जब अविनाश के नंबर पर फोन किया तो उसके साथी ने उठाया, उसने बताया कि थोड़ी देर में अविनाश घर पहुंच जाएगा। शनिवार सुबह करीब सात बजे अंदावा के ग्रामीणों ने यमुना नदी की मड़ैया घाट के पास रेत में शव पड़ा देखा। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अविनाश के रूप में की।
विज्ञापन
पुत्र पृथ्वीराव ने आरोप लगाया कि शनिवार सुबह युवक के घर जाने पर वहां उसके पिता की चप्पल और खून से सनी शर्ट दिखाई दी। वहीं मृतक के भाई ने शव पर हाथ-पैर और पीठ पर डंडे से चोट के निशान होने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि युवक और उसके तीन साथियों ने जमीन का पैसा हड़पने के लिए मिलकर हत्या की है। इनमें दो युवकों को करीब चार महीने पहले वैदपुरा पुलिस ने तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। सूचना पर एसपी ग्रामीण श्रीचंद्र, सीओ रामदवन और थाना प्रभारी विपिन मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
सूचना पर भरथना विधायक राघवेंद्र गौतम भी घटनास्थल और पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने परिजनों को ढाढ़स बंधाया। सीओ आरडी मौर्य ने बताया कि मृतक के शराब पीने का आदी होने की जानकारी सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कुछ लोगों ने उन्हें अंदावा के पास कुछ युवकों के साथ बैठकर शराब पीते भी देखा था। परिजनों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों की जांच की जा रही है।
15 दिन पहले साढ़े चार लाख में जमीन बेची
बड़े भाई ने बताया अविनाश खेतीबाड़ी करते थे और उनके पास करीब सात बीघा जमीन थी। 15 दिन पहले उन्होंने पड़ोसी गांव लाखी हनुमंतपुर निवासी राजेश कुमार को कुछ जमीन साढ़े चार लाख रुपये में बेची थी। बिक्री की रकम में कुछ पैसा बैंक खाते में जमा था, जबकि कुछ नकद उनके पास था। करीब 60 हजार रुपये बैंक में हैं। कुछ रुपयों से वॉशिंग मशीन, चारा काटने वाली मशीन सहित अन्य सामान खरीदा था। परिजनों ने जमीन बिक्री की रकम को लेकर भी पुलिस को जानकारी दी है। मृतक के परिवार में पत्नी पूजा देवी, पुत्र पृथ्वीराव, असीमराव और आदित्यराव हैं। तीन भाइयों में अविनाश दूसरे नंबर के थे। बड़े भाई बृजेश कुमार भी किसान हैं, जबकि छोटा भाई दिल्ली में आईजीएल गैस कंपनी में काम करता है।अविनाश की मौत के बाद पत्नी और बच्चों समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।