फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Official accused of engaging in sexual relations under the pretext of marriage.

Shravasti News: अधिकारी पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप

Sat, 19 Sep 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 19 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Official accused of engaging in sexual relations under the pretext of marriage.
श्रावस्ती। आबकारी विभाग की महिला सिपाही ने जिले के एक अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि अधिकारी ने शादी का झांसा देकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। सगाई व शादी की तारीख तय होने के बाद अब शादी से इन्कार कर दिया। पीड़िता ने संपूर्ण समाधान दिवस में एएसपी चंद्रकेश सिंह को पत्र देकर प्रकरण की जांच व कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

देवरिया जिले की रहने वाली सिपाही ने बताया कि उनके कमरे के पास ही अधिकारी भी रहते हैं। सिपाही ने आरोप लगाया कि आसपास रहने से दोनों की एक-दूसरे से पहचान हो गई। इसके बाद एक जनवरी को अधिकारी उनके घर आए और जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

विरोध करने पर उन्होंने शादी का वादा किया। मार्च में वह गर्भवती हो गईं, उन्होंने शादी करने का दबाव बनाया, जिसके बाद अधिकारी ने दवा खिलाकर गर्भपात करवा दिया। आरोप है कि 29 अप्रैल को अधिकारी ने देवरिया में उनके साथ सगाई कर ली। सात दिसंबर 2026 को शादी की तारीख तय हुई। इसके बाद अधिकारी ने उन्हें उनके कमरे में रहने का दबाव बनाया और लगातार संबंध बनाए। उनके घर में शादी की तैयारियां शुरू होने के बाद अधिकारी ने शादी से मना कर दिया। महिला सिपाही ने बताया कि न्याय के लिए वह लगातार भटक रही हैं और उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। विपक्षी अधिकारी ने महिला के खिलाफ पहले ही हाईकोर्ट में वाद दायर किया हुआ है। हाईकोर्ट से आदेश आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed