{"_id":"6aaeca53ce1913f0ea0d781f","slug":"young-man-hangs-himself-in-noida-dies-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-145290-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: युवक ने नोएडा में लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: युवक ने नोएडा में लगाया फंदा, मौत
विज्ञापन
बिवांर(हमीरपुर)। कस्बा निवासी लवी (24) पुत्र योगेश ने बीते बृहस्पतिवार रात नोएडा (दिल्ली) स्थिति एक कंपनी के गोदाम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। नोएडा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के चचेरे भाई छोटा ने बताया कि बीते कई सालों से वह नोएडा में एक प्राईवेट कंपनी में सुपरवाइजर के पद कार्यरत था। उसी कंपनी के गोदाम में रहता था। शुक्रवार सुबह जब किसी ने उसे बाहर नहीं देखा और गोदाम का दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर कर्मचारियों ने कंपनी के मैनेजर को सूचना दी। पुलिस को सूचना कर दरवाजा खोला गया तो वह अंदर फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने उसका मोबाइल एवं कुछ अन्य सामान जांच के लिए अपने कब्जे में लिए हैं।
बिजली गिरने से दो चरवाहे झुलसे
बिवांर। थानाक्षेत्र के बांधुर बुजुर्ग निवासी संतराम व शिवशंकर (28) शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर झुलस गए। घायल संतराम के बेटे अमित ने बताया कि दोनों लोग मवेशी चराने खेत गए थे। इसी दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी। दोनों लोग पास एक निजी नलकूप की ओर जा रहे थे कि उसी दौरान अचानक तेज गरज-चमक के साथ बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आकर पिता सहित दोनों लोग झुलस गए हैं।