{"_id":"6aaeca640b67d62f9609ce8b","slug":"village-heads-husband-and-associates-launch-attack-panchayat-secretary-locks-himself-in-the-restroom-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-156998-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: प्रधान पति ने साथियों समेत किया हमला, प्रसाधन कक्ष में सचिव ने खुद को किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: प्रधान पति ने साथियों समेत किया हमला, प्रसाधन कक्ष में सचिव ने खुद को किया बंद
विज्ञापन
टड़ियावां। ब्लॉक कार्यालय परिसर में पुराने भुगतान को लेकर प्रधान पति ने अपने समर्थकों के साथ ग्राम सचिव की पिटाई शनिवार दोपहर कर दी। अचानक हुई इस घटना से अफरा तफरी मच गई। सचिव ने प्रसाधन कक्ष में छिपकर किसी तरह जान बचाई। जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की। ग्राम सचिव ने प्रधान पति समेत दो लोगों को नामजद करते हुए चार पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत पुलिस में की।
बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के यासीनपुर निवासी रजनीश कुमार वर्मा टड़ियावां विकास खंड की कई ग्राम पंचायतों में सचिव के पद पर तैनात हैं। ग्राम पंचायत अलीनगर का प्रभार भी उनके पास है। रजनीश ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद लगभग तीन बजे वह ब्लॉक कार्यालय में विभागीय कार्य निपटा रहे थे। दावा है कि अलीनगर के प्रधान पति सैदापुर निवासी एक शख्स और चार-पांच अज्ञात लोगों के साथ वहां आ गए।
आरोप है कि इन लोगों ने हमला कर पिटाई कर दी। बचने के लिए रजनीश ने खुद को प्रसाधन कक्ष में बंद कर लिया। वहीं से पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने के बाद रजनीश प्रसाधन कक्ष से बाहर आए लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग गए। घटना की जानकारी पर एडीओ पंचायत सुधीर सिंह, खंड विकास अधिकारी इंद्रसेन नाथ पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शिकायत मिली है। इसी आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
पुराने भुगतान को लेकर चल रहा विवाद
अलीनगर की ग्राम प्रधान सोनिया शुक्ला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। कई स्तर की जांच के बाद मई 2026 में उनके अधिकार सीज कर दिए गए थे। शनिवार को हुई घटना पुराने भुगतान को लेकर हुई। चर्चा है कि प्रधान पति भूसे के पुराने भुगतान का दबाव ग्राम सचिव पर बना रहे थे लेकिन उसमें प्रधान के पावर सीज होने की बात कह कर ऐसा करने से इन्कार दिया। इसके बाद विवाद तूल पकड़ गया।
सीसीटीवी कैमरों में रिचार्ज ही नहीं
घटना की जानकारी पर टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन जांच के लिए ब्लॉक पहुंचे। यहां सीसीटीवी कैमरे लगे थे। इस पर उन्होंने इसके फुटेज देखने की कोशिश की तो मौके पर मिले कर्मचारियों ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों का रिचार्ज खत्म हो चुका है। इसलिए यह काम नहीं कर रहे हैं।